उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूरा विश्व एक बार फिर भारत एवं मोदी जी के नेतृत्व को नमन कर रहा है : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की आज देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से अभिनंदन करता है।

प्रधान मंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और “वसुधैव कुटुम्बकम” की सोच के कारण ही भारत को ब्रिक्स सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता और मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है।

आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की सफल घोषणा और भारत में इसके आयोजन के साथ ही पूरा विश्व एक बार फिर भारत एवं मोदी जी के नेतृत्व को नमन कर रहा है।

2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में “वाइब्रेंट गुजरात” से शुरू हुआ मोदी जी का विकास मॉडल आज विश्व मंच पर भारत की पहचान बन चुका है। जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद अब ब्रिक्स 2026 की मेजबानी भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण है।

इस सम्मेलन से दिल्ली एवं भारत की छवि 3 स्तरों पर और मजबूत होगी :

*पहला – आर्थिक नेतृत्व*: ब्रिक्स देशों के साथ व्यापार, डिजिटल भुगतान, नई विकास बैंक और वैकल्पिक मुद्रा पर चर्चा से भारत “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेगा।

*दूसरा – वैश्विक सम्मान*: आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक दक्षिण के मुद्दों पर भारत की आवाज को दुनिया गंभीरता से सुनेगी। मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब “समस्या” नहीं, “समाधान” देने वाला देश बन चुका है।

तीसरा – दिल्ली का गौरव : इस ऐतिहासिक सम्मेलन की मेजबानी दिल्ली में होना हमारे लिए गर्व की बात है।

मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ब्रिक्स सम्मेलन 2026 भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि 21वीं सदी में भारत के नेतृत्व का शंखनाद है।

एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कोटि-कोटि बधाई।

—

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button