उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पद्म विभूषण अरूण जेटली की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए

 

पद्म विभूषण अरूण जेटली की पुण्य तिथि पर गणमान्य जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

प्रातः प्रदेश भाजपा कार्यालय में ओपचारिक श्रद्धांजली कार्यक्रम पश्चात अरूण जेटली पार्क, सिरी फोर्ट में हुआ श्रद्धांजली कार्यक्रम

*आर.एस.ए. सरकार्यवाह, दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य मंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, विधानसभाध्यक्ष ने श्रद्धासुमन अर्पित किए*

अरुण जी केवल पूर्व वित्त मंत्री नहीं थे, वो एक ओजस्वी वक्ता थे, एक कुशल संगठनकर्ता थे और सबसे बड़ी बात – वो सबके मित्र थे। राजनीति में विरोधी भी उनकी बात को सम्मान से सुनते थे, क्योंकि उनके शब्दों में तर्क था, तथ्य था और स्नेह था — *प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा*

एक छात्र नेता, कुशल वकील, खेल प्रेमी, एक राजनेता के रूप में उन्होंने दिल्ली की जनता की सेवा की और हमेशा दिल्ली के विकास के लिए आवाज़ उठाते थे — *मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता*

नई दिल्ली 24 अगस्त : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भारत के पूर्व वित्त मंत्री पद्म विभूषण श्री अरूण जेटली की पुण्य तिथि पर आज 24 अगस्त को प्रातःकाल दिल्ली भाजपा कार्यालय में परम्परानुसार स्वर्गीय श्री अरूण जेटली के चित्र पर प्रदेशाध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा एवं विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने माल्यार्पण किया और उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात पद्म विभूषण श्री अरूण जेटली पार्क, सिरी फोर्ट पार्क में एक श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन उनके परिवार द्वारा आयोजित किया गया जिसमें आर.एस. एस. के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले, दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरंजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली के अनेक गणमान्य जनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में श्री अरूण जेटली की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।

पद्म विभूषण श्री अरुण जेटली परिवार की ओर से उनकी पत्नी श्रीमती संगीता जेटली, पुत्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रोहन जेटली, पुत्री श्रीमति सोनाली जेटली बख्शी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आज श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख थे सांसद श्री धर्मेन्द्र प्रधान, श्री अनुराग ठाकुर, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री आशीष सूद, एन.डी. एम.सी. उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल, विधायक श्री सतीश उपाध्याय, श्री हरीश खुराना, श्री ओमप्रकाश शर्मा, दिल्ली भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी श्री विष्णु मित्तल, श्री सुनील यादव, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री रंजीत कश्यप, श्री नरेश वशिष्ठ, श्री कैलाश जैन, श्री अमित गुप्ता, पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री नूपुर शर्मा आदि के आलावा उनके निकटस्थ सहयोगी श्री हंस भल्ला, श्री स्वप्न दास गुप्ता, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्री मनजीत सिंह जी.के., अधिवक्ता सुश्री नूपुर शर्मा, सुश्री देवयानी राणा एवं सुश्री निधि डोगरा ने भी श्रद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर *श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा* की आज पूर्व वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जो एक ओजस्वी वक्ता, सबके मित्र थे की पुण्य तिथि पर मै समस्त भाजपा परिवार की ओर से उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजली अर्पित करता हूं।

आज हम जिस महान व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं, वो नाम है – *पद्म विभूषण श्री अरुण जेटली जी*।

अरुण जी केवल पूर्व वित्त मंत्री नहीं थे, वो एक ओजस्वी वक्ता थे, एक कुशल संगठनकर्ता थे और सबसे बड़ी बात – वो सबके मित्र थे। राजनीति में विरोधी भी उनकी बात को सम्मान से सुनते थे, क्योंकि उनके शब्दों में तर्क था, तथ्य था और स्नेह था।

उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। GST जैसा ऐतिहासिक सुधार, दिवालिया कानून, बैंकिंग सुधार – हर निर्णय में उनका दूरदर्शी नेतृत्व दिखता था।

मुश्किल समय में वो सरकार की ढाल बनकर खड़े होते थे और मीडिया में तथ्यों के साथ पार्टी का पक्ष इतनी मजबूती से रखते थे कि आलोचक भी निरुत्तर हो जाते थे।

क्रिकेट के साथ ही सभी खेलों से खासकर बैड मिंटन से उन्हे विशेष लगाव था।

पर जेटली जी की सबसे बड़ी पहचान थी प्रधानमंत्री *श्री नरेन्द्र मोदी जी* से उनका निजी संबंध। ये संबंध केवल राजनीतिक नहीं था, ये विश्वास और समर्पण का रिश्ता नही था। मोदी जी उन्हें अपना सबसे भरोसेमंद साथी के साथ ही मित्र भी मानते थे। जब भी कोई कठिन निर्णय लेना होता, जेटली जी की सलाह सबसे पहले ली जाती थी।

आज वो हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके विचार, उनकी कार्यशैली और राष्ट्रसेवा का जज्बा हमें प्रेरणा देता रहेगा।

स्वंय मै भी अनेक बार उनके स्नेह एवं आशीर्वाद का पात्र रहा।

अंत में श्री मल्होत्रा ने कहा की ऐसे मार्गदर्शक को मेरा शत-शत प्रणाम।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा की आज हम सब यहां पद्म विभूषण ओजस्वी वक्ता, कुशल अर्थशास्त्री और सबके प्रिय *श्री अरुण जेटली जी* की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं।

जेटली जी राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रसेवा का पर्याय थे। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश को सरल GST प्रणाली दी और बैंकिंग सुधार जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी।

सांसद के रूप में उनकी ओजस्वी वाणी, तर्क और तथ्यों के साथ विरोधियों को निरुत्तर करने की क्षमता हमें आज भी प्रेरणा देती है। वो हमेशा विरोधियों के भी सम्मान के पात्र थे – हर दल में उनके दोस्त थे।

प्रधानमंत्री *श्री नरेन्द्र मोदी जी* के साथ उनका संबंध विश्वास और समर्पण का था।

दिल्ली के लिए जेटली जी का विशेष स्नेह था और 2014 के बजट में जब दिल्ली में स्थानिय सरकार नही थी उन्होने संसद में प्रस्तुतबजट में विशेष ध्यान दिया था। एक छात्र नेता, कुशल वकील, खेल प्रेमी, एक राजनेता के रूप में उन्होंने दिल्ली की जनता की सेवा की और हमेशा दिल्ली के विकास के लिए आवाज़ उठाते थे।

आज दिल्ली सरकार उनके बताए मार्ग – राष्ट्र प्रथम, सुशासन और पारदर्शिता – पर चलकर उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है।

ऐसे महान व्यक्तित्व को दिल्ली की ओर से कोटि-कोटि नमन।

— मीडिया विभाग
9811040330

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button