उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन का सावन उत्सव संपन्न 

सावन माह की पारंपरिक संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने मन मोहा

लखनऊ : उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (NRWWO) द्वारा आज 22 अगस्त 2026 को साकेत क्लब में पारंपरिक सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, निरुपमा वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

सावन माह की पारंपरिक संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में संगठन की सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘माँ के नाम एक पेड़’ तथा ‘कैच द रेन’ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इन अभियानों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से पौधों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर  निरुपमा वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
सावन उत्सव में उत्तर रेलवे मुख्यालय, नई दिल्ली के गणमान्य अधिकारियों एवं अतिथियों के साथ-साथ अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) तथा पूर्वोत्तर रेलवे (NE Railway) के रेलवे महिला कल्याण संगठनों के सदस्यों ने भी सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button