पुलिस द्वारा विधायक कुलदीप कुमार को पूछताछ के लिए ले जाने के बाद “आप” नेताओं ने वो ही नाटक दोहराया जो उन्होने सितम्बर 2024 में विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद किया था : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह अत्यंत खेदपूर्ण है की विधायक कुलदीप कुमार सहित पूरे आम आदमी पार्टी नेतृत्व ने एक निजी कम्पनी में कार्यरत सफाई कर्मी भाई अनिल की दुखद हत्या पर लगभग 3 दिन राजनीति की और निजी कारणों से हुई हत्या को दिल्ली सरकार एवं नगर निगम से जोड़ने का प्रयास किया।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि मृतक भाई अनिल को निजी कम्पनी ने पहले ही दिन उचित मुआवज़ा देने का प्रस्ताव रख दिया था पर “आप” विधायक कुलदीप कुमार ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए दो दिन तक मृतक भाई अनिल के परिवार पर दबाव बनाया और मृतक का पोस्टमार्टम तक रोका।
विधायक कुलदीप कुमार ने अपने ब्यानों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था तक बिगाड़ने की कोशिश की और पुलिस को उन्हे पूछताछ के लिए ले जाने लिए बाध्य किया।
पुलिस द्वारा विधायक कुलदीप कुमार को पूछताछ के लिए ले जाने के बाद आज सुबह से “आप” नेताओं ने वो ही नाटक दोहराया जो उन्होने सितम्बर 2024 में विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद किया था। विधायक को कुछ घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया पर “आप” के नेता पूरा दिन ऐसा हंगामा करते रहे मानों उनका विधायक लापता हो।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की विधायक कुलदीप कुमार ना सिर्फ दिल्ली वालों से बल्कि मृत भाई अनिल के शव को 2 दिन तक सड़क पर रख कर राजनीति करने के लिए उनके परिजनों से भी माफी मांगे।



