एस.टी.पी. घोटाला एवं इसमे हुई गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि आखिर क्यों केजरीवाल सरकार के 10 साल में एक भी एस.टी.पी. किसी नाले पर नही लगा और क्यों दस साल में यमुना और मैली हुई : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन, जलबोर्ड के पूर्व सी.ई.ओ. उदित राज राय, अन्य अधिकारियों एवं ठेकेदारों की एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जलबोर्ड में “आप” सरकार के दौरान हुए एस.टी.पी. घोटाले से जुड़े 11 मई 2024 को पंजीकृत मामले में गिरफ्तारी पूरी जांच के बाद हुई है और एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की “आप” सरकार का काला चेहरा सामने आया है।
ए.सी.बी. ने अपने वक्तव्य में साफ कहा है कि पैसे की लूट की पूरी ट्रेल स्थापित हुई है और तत्कालीन मंत्री, अधिकारी एवं ठेकेदार सबमें हुई पैसे की बंदरबांट स्थापित है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि एस.टी.पी. घोटाला एवं इसमे हुई गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है की आखिर क्यों केजरीवाल सरकार के 10 साल में एक भी एस.टी.पी. किसी नाले पर नही लगा और क्यों दस साल में यमुना और मैली हुई।
अरविंद केजरीवाल सामने आयें और अपनी सरकार का अपराध स्वीकारें, कानून थोड़ा समय लेगा पर सत्येन्द्र जैन का सजा जरूर होगी।



