उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आप” विधायक  दिवंगत सफाई कर्मी भाई अनिल के परिवार के लिए उचित मुआवज़े के साथ ही वैकल्पिक नौकरी के लिए दिल्ली सफाई आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग दें : दिल्ली भाजपा मंत्री 

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के मंत्री एवं पूर्व विधायक  मनोज कुमार ने आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार द्वारा एक निजी कम्पनी में कार्यरत सफाई कर्मी भाई अनिल की हत्या पश्चात की जा रही ओछी राजनीति की कड़ी निंदा की है और कहा है बेहतर होगा कि “आप” विधायक ओछी राजनीति छोड़कर दिवंगत सफाई कर्मी भाई अनिल के परिवार के लिए उचित मुआवज़े के साथ ही वैकल्पिक नौकरी के लिए दिल्ली भाजपा सफाई आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग दें।

दिल्ली भाजपा मंत्री ने कहा है कि दिल्ली सफाई आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कांगड़ा एवं भाजपा का मयूर विहार जिला संगठन कल से ही दिवंगत भाई अनिल के परिवार के सम्पर्क में हैं और आयोग परिवार को उचित राहत दिलवाने को कटिबद्ध है।

भाजपा नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्पर्क में हैं और हम आश्वस्त हैं की शीघ्र हत्यारे की गिरफ्तारी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button