उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस खड़गे माफी मांगे

विनोद बंसल

कांग्रेस और राहुल गांधी झूठों और देश विरोधियों के सरगना बन चुके हैं।
उन्होंने आज संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रभक्त संगठनों को निशाना बनाया। कौन नहीं जानता कि बजरंग दल का ध्येय सेवा, सुरक्षा और संस्कार हैं, किसी को डराना या धमकाना नहीं।
राहुल गांधी अब राष्ट्रभक्त युवाओं का अपमान कर झूठे नैरेटिव गढ़ना बंद करें।

स्मरण रहे कि कल ही पंजाब में संगरूर के एक न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध वारंट जारी कर कोर्ट में तलब किया है। लेकिन, इसके बावजूद, राहुल गांधी भी बिना किसी प्रमाण के बजरंग दल का झूठा नाम लेकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।

कांग्रेस को कानून और न्यायपालिका का सम्मान करना चाहिए तथा निराधार आरोपों की राजनीति से बाज आना चाहिए।

राष्‍ट्रवादी संगठनों पर लांक्षन लगाना और उनकी तुलना आतंकवादियों से करना, कांग्रेस की विकृत मानसिकता का परिचायक रहा है। कैसी विडंबना है कि बार-बार और लगातार न्यायालय व जनता से मुंह की खाने तथा सम्‍पूर्ण राजनीतिक धरातल रसातल में पहुंचने के बावजूद भी कांग्रेस को शर्म नहीं आती।
कम से कम अब तो समय रहते पार्टी अध्‍यक्ष खड़गे और इनके वरिष्‍ठ नेताओं को बजंरग दल से माफी मांग लेनी चाहिए, अन्‍यथा देश की युवा शक्ति इनको लोकतांत्रिक रूप से जवाब देने को मजबूर होगी। साथ ही इनको माननीय न्‍यायालय के दंड को सहन करना पड़ेगा, सो अलग। पूरा देश जनता है देश का बल है ‘बजरंग दल’ है जिसे, निर्बल करने के कांग्रेसी कुत्सित प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

( राष्ट्रीय प्रवक्ता विहिप )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button