गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रपति के नाम साढ़े पाँच लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा गया

नई दिल्ली । संतों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संचालित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गतकल जिलाधिकारी (मध्य दिल्ली) कार्यालय, तालकटोरा स्टेडियम के निकट, राष्ट्रपति के नाम साढ़े पाँच लाख नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा गया!
ज्ञापन के माध्यम से देशभर में गौ हत्या पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सशक्त केंद्रीय कानून बनाए जाने, गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान प्रदान किए जाने तथा गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई!
इस अवसर पर भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि, “गौमाता भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, कृषि परंपरा और ग्राम्य जीवन की आत्मा हैं! करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अब समय आ गया है कि गौ संरक्षण को राष्ट्रीय संकल्प का विषय बनाया जाए। साढ़े पाँच लाख नागरिकों के हस्ताक्षर इस बात का प्रमाण हैं कि गौमाता के सम्मान और संरक्षण की मांग किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की जनभावना है! हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि गौ हत्या पर पूरे देश में प्रभावी केंद्रीय कानून बनाया जाए तथा गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान प्रदान कर देश की सांस्कृतिक विरासत का गौरव बढ़ाया जाए!”
उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और समाज के प्रत्येक वर्ग को गौ संरक्षण के इस जनजागरण अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए!
कार्यक्रम में उपस्थित संतों एवं वक्ताओं ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और लोकजीवन का आधार हैं! उन्होंने गौ संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए इस जनआंदोलन को देश के कोने-कोने तक ले जाने का आह्वान किया!
इस अवसर पर आचार्य मधुर दास जी महाराज, स्वामी ओम गिरी जी, भागवताचार्य सुरेश शास्त्री जी, तरुण शास्त्री जी, रविंद्र स्वामी जी, पंडित गोविन्द शास्त्री जी, तरुण शास्त्री जी, राजन खन्ना , धनेश तिवारी, नरेंद्र डडवाल, जयगोविंद पाठक , मुकेश पांचाल, विष्णुदेव यादव , अनूप मेहरा, गिरीश खट्टर , मदन कालरा , सुशील अरोड़ा , मोनू गोयल एवं अनिल धवन , अमित सोलंकी,विजय तिवारी,सुनील खरबंदा , गुड्डी देवी , सुनील तिवारी ,सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, गौभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!
कार्यक्रम का समापन ‘जय गौ माता’ एवं ‘जय गोपाल’ के उद्घोष के साथ हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के लिए जनजागरण अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया!


