उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हर्ष मल्होत्रा के साथ युवाओं ने समसामयिक विषयों पर रखे अपने विचार और हस्ताक्षर कर जताई अपनी सहमति

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने  ” युवा संवाद (Gen-Z with Modi)” का आयोजन किया जिसमें दिल्ली के अलग अलग विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लगभग 50 युवा छात्रों और उनके साथ आये कुछ अभिभावकों ने भागीदारी की।

दोतरफा बातचीत में 2014 से 2026 के बीच भारत में विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के विकास एवं विस्तार के साथ ही पाठ्यक्रम से कुछ अनावश्यक चैप्टर हटाने और राष्ट्रीय महत्व के चैप्टर जोड़ने को लेकर चर्चा की। साथ ही छात्रों ने श्री हर्ष मल्होत्रा के साथ हस्ताक्षर कर अपनी सहमति भी जताई।

इसके साथ ही संवाद के दौरान युवाओं ने जंतर-मंतर पर हुए सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन पर भी अपनी राय व्यक्त की। युवाओं ने कई तर्कों के साथ प्रदर्शन को अनुचित बताते हुए कहा कि किसी भी आंदोलन में देश और समाज को जोड़ने वाली सकारात्मक सोच होनी चाहिए और आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के दौरान हिंदू विरोधी और राष्ट्रविरोधी टिप्पणियां की गईं, जो देश की एकता एवं सामाजिक सद्भाव के लिए उचित नही है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ है। 2014 से पहले देश में 11 एम्स थे, जबकि आज एम्स की संख्या 23 तक पहुंच गई है। इसी तरह मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 766 हो गई है। एमबीबीएस की सीटें भी 51,348 से बढ़कर 1,15,812 हो गई हैं, यानी 64,464 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। पीजी सीटों की संख्या भी 31,185 से बढ़कर 73,111 हो गई है। ये आंकड़े बताते हैं कि आज देश के युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में पहले की तुलना में कहीं अधिक अवसर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का युवा आत्मविश्वास के साथ नए भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ‘युवा संवाद(Gen Z with Modi)’ जैसे संवाद कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर खुलकर विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि आज की नई पीढ़ी जागरूक है और हर विषय पर तर्क एवं तथ्यों के आधार पर अपनी राय व्यक्त करना चाहती है। युवाओं के विचार, उनकी ऊर्जा और उनकी रचनात्मक सोच ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को भटकाने या समाज में विभाजन पैदा करने के बजाय सकारात्मक संवाद और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। भारत का युवा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button