SCI-TELL 2026 – विज्ञान विषय आधारित स्टोरीटेलिंग कार्यक्रम राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर में सम्पन्न

गोरखपुर : राजकीय बौद्ध संग्रहालय ,गोरखपुर द्वारा आयोजित “SCI-TELL 2026 – Science, Creativity & Innovation through Storytelling” का भव्य आयोजन आज *राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के यशोधरा सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ एकांतदीप एवं बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौड के द्वारा भगवान बुद्ध कि प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तीन सत्रों में चले इस कार्यक्रम में जहां मुख्य वक्ता एवं स्टोरी टेलर एकान्तदीप जी ने विज्ञान के विभिन्न तथ्यों को कहानी के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया वहीं विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों ने भी अपनी अपनी कहानियों के माध्यम से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, कल्पनाशीलता और संवाद कौशल को बढ़ावा देना था। “विज्ञान हमारी जिंदगी में” थीम पर आधारित इस आयोजन में गोरखपुर के
1जीडी गोयनका स्कूल,
2. *होली फ्लेम अकेडमी,
3. *डॉ. राम मनोहर लोहिया गर्ल्स इंटर कॉलेज,
4. *ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल
5. एन. पी. ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल
6. गौतम बुद्ध एकेडमी
7. एम. के. मेमोरियल इंटरनेशन पब्लिक स्कूल
एवं अन्य प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, ऊर्जा, AI और जल संरक्षण जैसे विषयों पर 3-5 मिनट की रोचक कहानियां भी प्रस्तुत की।
सभी प्रतिभागियों को आयोजित की गई मनोवैज्ञानिक प्रतियोगिता के आधार पर सहभागिता प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।विजेता छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी से मान्यताप्राप्त उद्घोषिका रीता श्रीवास्तव जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. यशवंत सिंह ने किया।


