उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सत्य की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हठ की हार : खरगे 

अब बारी प्रधानमंत्री की है: वह देश के युवाओं से माफी मांगें और लाठी-डंडे-पैलेट गन चलवाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें'

नई दिल्ली : कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे को सत्य की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हठ की हार बताया है। साथ ही प्रधानमंत्री से छात्रों से माफी मांगने और उन पर हुई हिंसा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारत के छात्रों की गूंज आखिरकार अहंकारी सत्ता की दहलीज तक पहुंच गई। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को करोड़ों युवाओं की जीत बताते हुए कहा कि उन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज उठाई। उन्होंने मोदी सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि ये उन सभी परिवारों की जीत है जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। उन्होंने आगे कहा कि ये साझा विपक्ष की जीत है, जिन्होंने छात्रों के हित में संसद से सड़क तक आवाज उठाई।

खरगे ने कहा कि अब बारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है: वह देश की युवा पीढ़ी से माफी मांगें और प्रदर्शन के दौरान लाठी-डंडे-पैलेट गन चलवाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button