उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी और छात्रों, युवाओं के संघर्ष का है परिणाम : अजय राय

नीट परीक्षा के छात्रों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में की मुलाकात

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय  पूर्व मंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिये जाने पर कहा कि यह हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी एवं हजारों छात्रों-युवाओं के संघर्ष का परिणाम है।

नीट परीक्षा के छात्रों ने आज प्रदेश कांग्रेस पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने छात्रों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी, छात्रों, युवाओं के संघर्ष का परिणाम है। श्री अजय राय जी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव से ही छात्रों, युवाओं के हितों के साथ खड़ी रही है और खड़ी रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी छात्रों और युवाओं पर इतना जुल्म और ज्यादती नहीं की गयी जिस तरह दिल्ली में युवाओं, छात्र-छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछार और आंसू गैस के गोले, यहां तक पैलेट गन तक चलाये गये, जिसमें सैंकड़ों की संख्या छात्र, छात्राएं और युवा गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी रही है। छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की मांगों के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी,  प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया किन्तु मोदी सरकार के इशारे पर जिस प्रकार पुलिस द्वारा र्दुव्यवहार किया गया कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ पुलिसिया बर्बरता की गयी जिसमें श्री राहुल गांधी जी की नाक से खून गिरा और गिरफ्तारी की गयी उससे पूरे देश के कांग्रेसजनों में भारी रोष व्याप्त हो गया और यह आन्दोलन पूरे देश में फैल गया।

श्री राय ने कहा कि जनप्रिय नेता  राहुल गांधी  सहित पूरी कांग्रेस पार्टी और छात्रों-युवाओं के संघर्ष का परिणाम रहा कि अंततः मोदी सरकार को झुकना पड़ा और धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होने कहा कि सिर्फ धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा लेकर प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते। इनकी जांच करायी जाए और सख्त कार्यवाही की जाए।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रों और युवाओं से माफी मांगे और सरकार छात्रों, युवाओं की सभी मांगों को जब तक नहीं मानेगी, कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button