उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026

रत्ना के निर्देशन में हुई “वंदे मातरम् नृत्योत्सव” की प्रभावी प्रस्तुति

लखनऊ । डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की जयंती के अवसर पर शनिवार 25 जुलाई को महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज परिसर में स्मृति समारोह 2026 का आयोजन भव्य रूप में किया गया। इसमें राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम “वंदे मातरम् नृत्योत्सव” का प्रदर्शन वरिष्ठ नृत्य निर्देशिका रत्ना अस्थाना के निर्देशन में किया गया। इसमें विभिन्न प्रेरक गीतों पर मनभावन प्रस्तुतियां देखते ही बनी। इस अवसर पर दयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026 प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक पहचान को प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय बताया और छात्राओं को संदेश दिया कि वह कम से कम अपने परदादा-परदादी के नाम अवश्य जाने।

इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. दरबारी लाल अस्थाना के सुपुत्र एवं वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना ने बताया कि वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना का जन्म 24 जुलाई 1905 को आगरा में हुआ था। प्रखर प्रवक्ता, क्रान्तिकारी समाज सुधारक और संगठनकर्ता रहे डॉ.दरबारी लाल अस्थाना का स्वर्गवास 3 मार्च 1985 को लगभग 80 वर्ष की आयु में हो गया था। स्वतंत्रता संग्राम में स्मरणीय योगदान के लिए राष्ट्र की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें 15 अगस्त 1972 को ताम्रपत्र से सम्मानित किया था।


कार्यक्रम संयोजिका शुभ्रा अस्थाना के मार्गदर्शन में आयोजित “वंदे मातरम नृत्योत्सव” में सरस्वती मां और भारत माता को प्रणाम कर रत्ना अस्थाना के निर्देशन में “रंग दे बसंती” की जोशीली प्रस्तुति हुई। इसमें स्वस्तिका मौर्या, वीरा मौर्या, रक्षा शर्मा, स्वस्तिका त्रिपाठी, सान्वी सिंह, अग्रिमा चौरसिया ने प्रतिभाग कर प्रशंसा हासिल की। इसी क्रम में माताओं ने भी सहभागिता कर उल्लेखनीय नृत्य प्रस्तुति देकर तालियां अर्जित की। इसमें उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगीत “रणसिंह बाजो तुतरी बाजी” पर रीता मनराल और श्वेता मनराल ने पारंपरिक नृत्य पारंपरिक वेशभूषा में किया। कार्यक्रम की केन्द्रीय थीम “वंदे मातरम्” पर बाल कलाकारों ने जोशीली प्रस्तुति दी। इसमें वीरा मौर्या, स्वस्तिका त्रिपाठी, रक्षा शर्मा, सानवी सिंह, अक्षिता सिंह, अवंतिका श्रीवास्तव, अग्रिमा चौरसिया, कृतिका सिंह ने नृत्य संयोजनों के साथ स्टंटिंग कर स्वस्थ भारत का संदेश भी सफलतापूर्वक सम्प्रेक्षित किया। “डॉ दरबारी लाल अस्थाना” थीम सांग पर स्वस्तिका मौर्या ने सुंदर भाव नृत्य किया।

इसके साथ ही दयानंद कन्या इंटर कॉलेज के सीनियर दल में शामिल अलीना बानों, शिवांगी पाण्डेय, कृतिका, आकृति यादव, आराध्या तिवारी, अनन्य कुमारी, माही प्रजापति, पंखुड़ी शुक्ला, राधिका शुक्ला ने सबसे ऊंचा विजय पताका पर और जूनियर दल में शामिल अवंतिका यादव, श्रुति, आयुषि पाण्डेय, रचना, शगुन निषाद, विद्या थापा, वैष्णवी वाल्मीकि, सौम्या गौतम ने “ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके” पर सुमधुर गायन की प्रस्तुति देकर देशभक्ति की अलख को रोशन किया। इसके साथ ही आयुषी सैनी, मनीषा सिंह, कशिश शर्मा ने वंदेमारतम पर भाव नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। कार्यक्रम का कुशल संचालन आराध्या तिवारी ने किया। इसके साथ ही रत्ना डांस अकादमी की कोरियोग्राफर रत्ना अस्थाना एवं दयानंद कन्या इंटर कॉलेज दल की नृत्य प्रस्तुति की निर्देशिका सुश्री अनामिका चटर्जी का भी अभिनंदन किया गया। सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मण गौड़, विवेक पाण्डेय, संदीप बिसारिया, योगेश श्रीवास्तव, जयशंकर प्रसाद शुक्ला, दबीर सिद्दीकी, मधुर मोहन तिवारी, अनवर बेग, सुधा शर्मा, लक्ष्मी मौर्या, सविता श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button