उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से भेंट की और विभिन्न खेल मुद्दों पर चर्चा की

लखनऊ : केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया जी के लखनऊ आगमन पर वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भेंट की। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे और प्रदेश खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान खेलों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा नियोजित विभिन्न आगामी कार्यक्रमों व योजनाओं पर चर्चा हुई।

प्रवीण गर्ग ने लखनऊ में दिसंबर माह में आयोजित होने वाली कलारीपयट्टू राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी और आमंत्रण भी दिया। मेघालय में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू को दोबारा मेडल इवेंट किए जाने की और प्रदेश स्तर पर ओलंपिक खेलों के अतिरिक्त स्वदेशी खेलों को भी मान्यता दिए जाने की मांग की । कलारीपयट्टू इससे पूर्व गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में मेडल इवेंट के रूप में खेल सम्मिलित था और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 2017 से मेडल इवेंट है।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया से मान्यता प्राप्त वोवीनाम मार्शल आर्ट खेल की विचाराधीन मान्यता के शीघ्र निस्तारण की भी मांग की। जिस पर अवगत कराया गया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा नए स्पोर्ट्स कोड लागू होने के उपरांत गठित बोर्ड द्वारा शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button