वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही मे पीएनबी के शुद्ध लाभ में 213.6 फीसदी की वृद्धि
30 जून’ 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जबरदस्त शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पीएनबी के शुद्ध लाभ में वर्ष दर वर्ष आधार पर 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में 213.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है। इस बार की तिमाही में बैंक ने 5253 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जोकि पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 1675 करोड़ रूपये था।
वित्तीय परिणामों की जानकारी देते हुए शनिवार को पीएनबी प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, अशोक चंद्र ने बताया कि बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात जून 25 की दर 17.50 फीसदी से बढ़कर जून 26 को 18.13 फीसदी हो गया जबकि इसी अवधि में प्रति शेयर बुक वैल्यू 92.64 रूपये से बढ़कर 108.58 रूपये हो गयी। वैश्विक कारोबार जून’25 को 27.19 लाख करोड़ रूपये से बढ़कर जून’26 को 10.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 29.97 लाख करोड़ रूपये हो गया। वैश्विक जमा में वार्षिक आधार पर 8.5% की वृद्धि दर्ज की गई वहीं वैश्विक ऋण में वार्षिक आधार पर 12.7% की वृद्धि दर्ज की गई।
पीएनबी का ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशियो) जून’26 को 73.8% दर्ज किया गया, यह जून’25 में 71.1% था। सकल एनपीए जून 2025 के 3.78 फीसदी की तुलना में जून 2026 को 2.78 फीसदी हो गया वहीं शुद्ध एनपीए इसी अवधि में 0.38 फीसदी की तुलना में सुधरकर 0.28 फीसदी हो गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बचत जमा वर्षिक आधार पर 7.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 533798 करोड़ रूपये रहा वहीं चालू जमाराशियों में वार्षिक आधार पर 12.3 फीसदी की वृद्धि हुयी है। पीएनबी के कोर रिटेल अग्रिम में 17.5 फीसदी तो आवास ऋण में वार्षिक आधार पर 11.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है। वाहन ऋण वार्षिक आधार पर 34.4% की वृद्धि दर्ज करते हुए 36,599 करोड़ रूपये हो गया। एमएसएमई अग्रिमों में वार्षिक आधार पर 19.8% की वृद्धि की गई और यह 2,03,025 करोड़ रूपये हो गया।
पीएनबी के वित्तीय नतीजों की जानकारी देते हुए बताया गया कि परिचालन लाभ 6.2% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर 7,519 करोड़ रूपये दर्ज हुआ जो कि जून’25 मे ₹ 7,081 करोड़ रूपये था।



