उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
ऐशबाग स्थित रेलवे पॉली क्लीनिक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ । विश्व जनसंख्या दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र के निर्देशन में ऐशबाग स्थित रेलवे पॉली क्लीनिक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. कुमार उमेश एवं डॉ. रुचिका किशोर द्वारा उपस्थित लोगों को जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परिवार नियोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर चिकित्सा कर्मी, रेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


