उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
10 जुलाई 2026 को पूर्वोत्तर परिमण्डल के रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नई विद्युतीकृत रेलवे लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया जायेगा।*
लखनऊ । यात्री सुविधा के विकास तथा परिचालनिक सुगमता हेतु यातायात के दृष्टिगत पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के गोण्डा-बुढ़वल रेलखण्ड के गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य नई विद्युतीकृत तृतीय लाइन कमिशनिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में 10 जुलाई 2026 को पूर्वोत्तर परिमण्डल के रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नई विद्युतीकृत रेलवे लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया जायेगा।
सभी क्षेत्रीय जनता एवं विशेषकर गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य नई तृतीय रेलवे लाइन के कमिशनिंग के दौरान समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को सचेत किया जाता है कि संरक्षा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान वह रेलवे लाइन पर सतर्कता बरतें तथा अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस पास खुले में न छोड़ें।



