उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कोई भी सत्ता किसी व्यक्ति को नष्ट कर सकती है, किसी व्यवस्था को नष्ट कर सकती है लेकिन किसी के विचारों को नहीं, डा. मुखर्जी के विचार अमर हैं : नितिन गडकरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती पर भाजपा नेताओं ने उनके मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं वृक्षारोपण किया

नई दिल्ली  : डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती पर दिल्ली भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के साथ शहीदी पार्क स्थित उनके मूर्ति स्थल पर आज प्रातः पुष्पांजलि अर्पित की एवं वृक्षारोपण किया और शाम को डा. मुखर्जी की स्मृति में युवा सम्मेलन एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया।

दिल्ली भाजपा द्वारा शाम को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर के केदार नाथ साहनी सभागार में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं की स्मृति में युवा सम्मेलन व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।

केन्द्रीय मंत्री  नितिन गड़करी ने दीप प्रज्वलन करके सिविक सेंटर में डा. मुखर्जी की स्मृति में आयोजित युवा सम्मेलन व्याख्यान माला का उद्घाटन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के साथ दोनों कार्यक्रमों में पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद  मनोज तिवारी,  रामवीर सिंह बिधूड़ी,  योगेन्द्र चांदोलिया एवं  बाँसुरी स्वराज, महापौर  प्रवेश वाही, उपमहापौर डा. मोनिका पंत, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं  आदेश गुप्ता, दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष  सागर त्यागी सहित सभी मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के अध्यक्षीय सम्बोधन से प्रारम्भ हुई व्याख्यान माला को केन्द्रीय मंत्री  नितिन गड़करी एवं दिल्ली की मुख्य मंत्री  रेखा गुप्ता ने सम्बोधित किया।

व्याख्यान माला में अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने कहा की आज भारत केसरी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जन्म जयंती की अध्यक्षता मेरे लिए गौरवांवित करने का अवसर है।

6 जुलाई को जन्मे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आधुनिक भारत के उन विरले नेताओं में थे जिन्होंने बुद्धि, विद्या और बलिदान तीनों को एक साथ जिया। कलकत्ता के मुखर्जी परिवार में जन्मे, उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी को “बंगाल केसरी” कहा जाता था। पिता की प्रेरणा से उन्होंने विद्या को ही तपस्या बना लिया।

मात्र 24 वर्ष की आयु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य बने और 33 वर्ष की आयु में उसी विश्वविद्यालय के कुलपति। वे भारत के सबसे कम उम्र के कुलपति थे। अंग्रेजी, बंगाली, संस्कृत, फ्रेंच और जर्मन के ज्ञाता थे।

1937 में बंगाल विधान सभा के सदस्य बने। 1941 में हिंदू महासभा में शामिल हुए और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में बंगाल में सांप्रदायिक राजनीति का प्रतिरोध हुआ।

1947 में स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री बने पर 1950 में भारत और पाकिस्तान के बीच “नेहरू-लियाकत समझौता” हुआ। इस समझौते में पूर्वी पाकिस्तान में फंसे हिंदुओं की सुरक्षा की गारंटी नहीं थी। डा. मुखर्जी ने कैबिनेट में इसका विरोध किया। जब उनकी बात नहीं मानी गई तो उन्होंने 6 अप्रैल 1950 को मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।

कहा जाता है कि इस्तीफे के बाद जब पं. नेहरू ने उनसे रुकने का आग्रह किया, तो उन्होंने कहा, “नेहरू जी, मैं मंत्री का पद छोड़ सकता हूं, पर राष्ट्रधर्म नहीं”। यही उनकी पहचान बन गई।

21 अक्टूबर 1951 को डा. मुखर्जी ने दिल्ली में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। इसका ध्येय वाक्य था – “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकता, अखंडता और स्वदेशी”। पं. दीनदयाल उपाध्याय को उन्होंने महामंत्री बनाया। डा. मुखर्जी कहते थे, “हमारा राष्ट्रवाद संकीर्ण नहीं है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं, पर अपनी अस्मिता मिटाकर नही”।

डा. मुखर्जी का सबसे प्रखर संघर्ष जम्मू-कश्मीर को लेकर था। वे “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान” के विरोधी थे। अनुच्छेद 370 को वे अस्थायी और राष्ट्रीय एकता के लिए घातक मानते थे।

मई 1953 में उन्होंने ऐलान किया कि वे परमिट के बिना ही कश्मीर जाएंगे। 11 मई को वे पंजाब के माधोपुर से सीमा पार कर गए। मदन लाल धींगड़ा नामक कार्यकर्ता ने सीमा पर उनका स्वागत किया। भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ्तार कर श्रीनगर की जेल में बंद कर दिया।

जेल में भी वे अनुशासित रहे। एक जेल अधिकारी ने बाद में बताया कि डा. मुखर्जी रोज सुबह गीता का पाठ करते थे और सबसे शालीनता से पेश आते थे। 20 जून को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 23 जून 1953 को श्रीनगर में उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु की परिस्थितियां आज भी विवाद का विषय हैं, पर उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया।

इसी तरह एक बार संसद में बहस के दौरान एक सदस्य ने तंज कसा, “डा. साहब, आप हमेशा विरोध ही करते हैं”। डा. मुखर्जी ने शांति से जवाब दिया, “मैं विरोध के लिए विरोध नहीं करता। मैं उस भारत के लिए बोलता हूं जो हजारों साल से एक रहा है। अगर एकता टूटेगी तो मैं सबसे पहले बोलूंगा”।

डा. मुखर्जी शिक्षा सुधार के पक्षधर थे। वे मानते थे कि शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहिए। उद्योग के क्षेत्र में उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी।

उनका जीवन संदेश स्पष्ट था: राष्ट्र सर्वोपरि। पद, प्रतिष्ठा, यहां तक कि जीवन भी राष्ट्र के सामने छोटा है। आज भारतीय जनसंघ की वैचारिक संतान भाजपा उसी मार्ग पर चल रही है।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चले गए, पर उनका नारा “एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” आज भी करोड़ों भारतीयों का संकल्प है। वे सच्चे अर्थों में राष्ट्र के लिए जीने और राष्ट्र के लिए मरने वाले महामानव थे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज विशेष रुप से यहां युवा बैठे हैं इसलिए आज 125 साल बाद भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया जा रहा है। जब भारत अजाद हो गया उस भारत को कैसे चलना चाहिए और आजादी के बाद वाला भारत कैसा होना चाहिए, इस विचार की उत्पति कहीं से हुई तो वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। आजाद भारत में भी जम्मू कश्मीर का अपना ध्वज होता था वहां भारत का तिरंगा नहीं फहराते थे और इस लड़ाई को लड़ा और आवाज उठाई तो वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे जिन्होंने कश्मीर के लाल चौक पर आवाज उठाई कि एक देश में दो प्रधान दो विधान और दो संविधान नहीं होंगे।

अपने जीवन का बलिदान दिया लेकिन तत्कालिन सरकार ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दे रखा था। भारत के किसी और हिस्से से अगर कश्मीर जाना पड़ता था तो वहां अनुमति लेनी होती थी और अगर कांग्रेस का बस चलता तो जब देश का विभाजन हुआ उस वक्त कश्मीर को भी पाकिस्तान को देने से पीछे नही हटते। इस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि आप जो कर रहे हैं उससे मैं सहमत नही हू। कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है और यहां तिरंगा फहरेगा और कांग्रेस से हटकर एक पार्टी बनाई जिसे जनसंघ कहा गया जो देशभक्तों और राष्ट्रभक्तों की पार्टी बनी।

जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो 5 अगस्त 2019 को पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही कश्मीर से धारा 370 हटाई ताकि देश में एक ही ध्वज भारत माता का लहराएगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का सपना था कि देश आगे होना चाहिए और खुद से पहले देश का नाम होना चाहिए और इस काम को किसी ने करके दिखाया तो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। आज खुशी का अनुभव हो रहा है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सपनों का भारत बन रहा है, रोजाना आगे बढ़ रहा है।

ऐसी शख्सियत की जन्म जयंति मनाते हुए हमें इस बात की खुशी और होगी जब हम उनके बताए रास्तों पर चलेंगे और उनके सपनों की भारत जो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बन रहा है उसमें अपना सहयोग देंगे।

केन्द्रीय मंत्री  नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश का इतिहास स्वाधिनता का इतिहास अनेक वीरभक्तों के बलिदान से लिखा गया है और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसे नेता थे जिनके पिताजी एक शिक्षाविद थे और शिक्षा को अपने जीवन में डॉ मुखर्जी ने स्वीकार किया था इसिलए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया। पंडित नेहरु ने अपने मंत्रीमंडल में उन्हें उद्योग मंत्री बनाया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के विकास के लिए एक नीति बनाई और ऱाष्ट्र समृद्ध हो उसके लिए उन्होंने काम किया लेकिन कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण जब देश के लिए कई गंभीर सवाल खड़े हुए तो उन्होंने मंत्री पद से त्याग पत्र दिया।

जब भारत से पाकिस्तान का विभाजन हो गया तो हमारे देश में तुष्टिकरण की राजनीति अपनाई गई। कश्मीर के मुख्यमंत्री को वजीर-ए-आलम कहा जाता था और एक ही देश में दो विधान दो निशान और दो संविधान कैसे होंगे, यह सवाल भी डॉ मुखर्जी ने पूछा क्योंकि कश्मीर जाने के लिए परमिट लगता था जो देश की अखंडता और एकता के खिलाफ था और इस बात को लेकर उन्होंने आवाज उठाई। जनसंघ के कार्यकाल में एक नारा दोहराया जाता था कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और दूसरा नारा था कि कश्मीर हो या गोहाटी, अपनी देश अपनी माटी। इसलिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रेरणा के रुप में उसके आधार पर जब डॉ मुखर्जी ने इस्तीफा दिया तो उन्होंने कहा कि आजाद भारत की नींव राष्ट्रवाद होनी चाहिए।

आज भी हमारे लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। जब जनसंघ की स्थापना हुई और डॉ मुखर्जी उसके पहले अध्यक्ष बने तो कश्मीर में परमिशन से एंट्री लेने के विरोध में वे कश्मीर निकल पड़े जहां उन्हें गिरफ्तार कर जेल में रखा गया और वहीं उनकी मृत्यु हुई जिसके बाद हमारे राष्ट्रवाद विचारधारा को एक बड़ा झटका था। कांग्रेस की राज में इस घटना को आज भी एक अनसूलझी हुई पहेली की तरह जाना जाता है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को समाप्त करने के लिए जी जान से कोशिश की।

मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि पठानकोट जहां से कश्मीर की सीमाएं शुरु होती है, वहां पंजाब में अकाली दल और भाजपा का शासन था और मैं पार्टी का अध्यक्ष था, तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की एक भव्य प्रतिमा का निर्माण हुआ उस प्रतिमा का अनावरण आदरणीय श्री लाल कृष्ण अडवाणी जी, डॉ मोहन भागवत जी और सभी मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुआ था। *दुर्भाग्यवश आज हमारे बीच डॉ मुखर्जी नहीं हैं, कोई भी सत्ता किसी व्यक्ति को नष्ट कर सकती है, किसी व्यवस्था को नष्ट कर सकती है लेकिन किसी के विचारों को नहीं*। जनसंघ के बारे में दुष्प्रचार किया गया लेकिन जनसंघ में हमने समाजिक समता और आर्थीक समता पर हमने जोर दिया। उस वक्त कांग्रेस सेक्यूलर शब्द का प्रयोग करती थी जिसका अर्थ बताया धर्मनिरपेक्षता जो भारतीय राजनीतिक का सबसे बड़ी अनसूलझी पहेली है। जबकि इसका अर्थ होता है सर्व धर्म समुदाय।

हमारी संस्कृतिक, हमारी विरासत हिंदुत्व से जुड़ी हुई है और हिन्दुत्व जातियवादी और सम्प्रदायिक शब्द नहीं है जिसको सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि यह कोई धर्म या उपासना पद्धति नहीं है बल्कि यह जीवन पद्धति है और स्वीमी विवेकानंद ने भी शिकागो में कहा था कि मेरा भगवान और धर्म श्रेष्ठ है यह कहने के लिए मैं नहीं आया हूं। आप किसी भी धर्म को मानते हो वहीं आपका माध्यम है। हमने हमेशा दूसरे धर्मों का सम्मान किया है और तथ्यों के आधार पर मैं बता रहा हूं कि जिस भी राष्ट्र में मुस्लिम समुदाय की संख्या 51 फीसदी से अधिक हो गई उस देश में ना राष्ट्रवाद है, ना समाजवाद है और ना ही लोकतंत्र है और ना ही धर्मनिरपेक्षता।

गौतम बुद्ध जिन्होंने दुनिया को ज्ञान दिया जहां उनका जन्म हुआ, जहां उन्होंने शिक्षा प्राप्त की उसको मिलाते हुए कुल 6 स्थानों पर 22000 करोड़ रुपये की लागत से बौद्ध सर्किट की योजना पूरी की। *जितनी श्रद्धा हमारे मन में भगवान श्रीराम और भगवान श्री कृष्ण के लिए है वही भावना भगवान महावीर और गौतम बुद्ध के लिए भी है क्योंकि हम विश्वास रखते हैं कि कोई भी व्यक्ति अपने गुणों से बड़ा होता है इसलिए जब कन्विन्स नहीं किया जा सकता है तो कन्फ्यूज करने का काम किया जाता है।* उन्होंने कहा कि हम किसी धर्म के विरोधी नहीं है क्योंकि हमारे लिए राष्ट्र सबसे ऊपर है और राष्ट्र के विकास में जिसका भी योगदान है उसका हम सम्मान करते हैं।

राष्ट्रवाद का मंत्र ही हमारी आत्मा है और इसी की बात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करते हैं। हम सब सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद पर आधारित राष्ट्र के पुर्निमाण के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से प्रेरणा लेकर काम कर रहे हैं। इसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें मार्ग दिखाया अन्त्योदय का। जिसके लिए हम दिन रात सेवा करते रहे और जिस दिन उस अंतिम व्यक्ति को रोटी कपड़ा और मकान मिलेगा उसी दिन ही हमारा कर्तव्य पूरा होगा। सुशासन और विकास ही इसका एक मूलमंत्र है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button