उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सव

लखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों को समर्पित रहा। भारतीय शास्त्रीय संगीत, वादन, गायन और कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ नौ सितारों के सामूहिक वाद्यवृंद से हुआ। राग मिश्र काफी, राग मिश्र पीलू तथा ताल दीपचंदी पर आधारित इस आकर्षक प्रस्तुति में मिहिका गांगली, प्रवीन गौण, भव्या गुप्ता, भव्या जैन, चंदा मैढ़, विजयश्री सिंह, अव्युक्ता, अथर्व श्रीवास्तव एवं अंतरा भट्टाचार्य ने सहभागिता की।

इसके उपरांत दुर्गा चालीसा रागमाला, संगीत भवन गीत, राग विहाग एवं राग ललित पर आधारित हनुमानाष्टक तथा तबला वादन समूह द्वारा तीनताल में पारंपरिक पेशकार, कायदे और चक्करदार टुकड़ों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। समारोह का समापन पारंपरिक कथक नृत्य से हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में सौम्या गोयल, रवि लेले, मिहिका, अविका, अथर्व, आद्रिका, आश्वी, अव्युक्ता, गुनाश्री, कर्निका, आस्था, प्रवीन, सुनीता, माधुरी, सुमन, दीपिका, प्राची, आवांश सिंह कार्की, आस्था पाण्डे, मेघाश्विनी माथुर, आशुतोष वर्मा, सार्थक मिश्रा, अचित अग्रवाल, प्राकेत गुप्ता, महक, परी, भूमि एवं अंजलि सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों की भरपूर प्रशंसा अर्जित की। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष वर्मा एवं अंतरा भट्टाचार्य ने किया।

समारोह में पद्मा गिडवानी, तुहिन बनर्जी, रुद्रेन्द्र भसक, पुलिस महानिदेशक टेलीकाम आशुतोष पाण्डेय, रश्मि पाण्डेय, योगाचार्य डॉ. अवधेश शर्मा, आईएफएस आर. रवीन्द्र, मिलन देवनाथ, बीजू भगवती, ताल विशेषज्ञ शेख मोहम्मद इब्राहिम तथा डॉ. एस.के. गोपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगीत भवन की संरक्षक गायत्री डेविड, निवेदिता भट्टाचार्य, डॉ. सुधा द्विवेदी, जीतेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संगीतप्रेमियों एवं अभिभावकों ने समारोह में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button