उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
गुन्नौर संभल से पूर्व विधायक राजेश यादव समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए

लखनऊ । गुन्नौर संभल से पूर्व विधायक राजेश यादव ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री चौधरी जयंत सिंह के समक्ष उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के. सी. त्यागी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व विधायक राजेश यादव के पार्टी में शामिल होने से पूरे प्रदेश में दल को मजबूती मिलेगी और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकेगा।



