उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ अंबेडकर फेडरेशन के अध्यक्ष पद से डॉ. करतार सिंह हटाए गए , प्रोफेसर हंसराज सुमन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया

युवा पीढ़ी को फेडरेशन से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता है :  प्रोफ़ेसर सुमन

नई दिल्ली : डॉ .भीमराव अंबेडकर फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस की रविवार को सेक्टर 16 रोहिणी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में सदस्यों द्वारा पिछले महीने की गतिविधियों और संगठन के कार्य विस्तार की समीक्षा की गई । लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने और संगठन के कार्यों में उदासीनता बरतने के कारण आम सभा ने सर्वसम्मति से एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है , इस निर्णय के अंतर्गत संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ.करतार सिंह पिछले लंबे समय से ना तो बैठकों में भाग ले रहे हैं और न ही उन्होंने अभी तक फेडरेशन का बैंक खाता खुलवाने में कोई रुचि दिखाई । इसके अलावा नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान के प्रति भी उनका रवैया पूरी तरह से निष्क्रिय रहा । उनके इस असहयोगात्मक और उदासीनपूर्ण रवैया को देखते हुए फेडरेशन की आम सभा ने संगठन के हित में सर्वसमति से फेडरेशन के महासचिव डॉ.राम कुमार त्रेहन ने डॉ.करतार सिंह को हटाने का प्रस्ताव रखा , महासभा सदस्यों ने एक मत से प्रस्ताव पास करके डॉ.करतार सिंह को अध्यक्ष पद की सभी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया और नए अध्यक्ष की घोषणा की ।

फेडरेशन को नई ऊर्जा और सही दिशा देने के लिए आम सभा ने देश के जाने-माने शिक्षाविद , लेखक व मीडिया विश्लेषक प्रोफेसर हंसराज सुमन को सर्वसमिति से डॉ.भीमराव अंबेडकर फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस का नया अध्यक्ष चुन लिया है । फेडरेशन के सभी सदस्यों ने प्रोफेसर हंसराज सुमन को नया अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रोफेसर सुमन को संगठनों को चलाने व उनमें काम करने का लंबा अनुभव है, इनके नेतृत्व में संस्था समाजहित में बेहतर कार्य करेंगी । महासचिव डॉ. राम कुमार त्रेहन ने कहा कि प्रोफेसर सुमन के नेतृत्व में फेडरेशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा अपने उद्देश्यों व दूरदर्शी सोच को सफलतापूर्वक साकार करेगा । डॉ. एम.एस. मेहरा ने नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि प्रोफेसर सुमन को मैं कई वर्षों से जानता हूँ उनके कार्यों को देखा है , उनमें समाज के लिए कार्य करने की क्षमता है और आशा है कि वे सबकों साथ लेकर चलेंगे। श्री राजपाल चोपड़ा ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं प्रोफेसर सुमन को चार दशकों से जानता हूँ, इनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों , शिक्षकों , व कर्मचारियों के हितों में जो कार्य किए हैं बहुजन समाज बखूबी जानता है । इनकी दिल्ली देहात में भूमिहीनों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है , शिक्षा , समाजसेवा इनके जीवन का मूलमंत्र है।

फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रोफेसर हंसराज सुमन ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद अपने संबोधन में कहा कि फेडरेशन सामाजिक न्याय , समता, समानता , बंधुत्व और बाबा साहेब के विचारों को जमीन पर उतरने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने जल्द ही फेडरेशन का बैंक खाता खुलवाने, सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करने पर जोर देते हुए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि संगठन में युवाओं को जोड़ना, युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की योजनाओं को लागू कराना तथा जो बच्चे शिक्षा से वंचित है या ड्रॉपआउट हो गए हैं उनकी आर्थिक मदद करना तथा उनके लिए लाइब्रेरी एवं स्किल डेवलपमेंट के कार्य करना । युवा पीढ़ी को फेडरेशन से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता है , भविष्य में यही पीढ़ी फेडरेशन, देशहित और समाजहित में काम करेगी।

उन्होंने बताया कि फेडरेशन बहुजन समाज के गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोलेगा जहाँ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगा । फेडरेशन तथागत भगवान बुद्ध , कबीर साहेब , संत रैदास , महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर , माता रमाबाई और देश की पहली शिक्षिक माता सावित्री बाई फुले की शिक्षाओं को जन – जन पहुंचाने का काम करेगा। साथ ही वर्तमान युवा पीढ़ी को अपने बहुजन महानायकों के विषय में जयंती व पुण्यतिथि के माध्यम से उन्हें जानकारी दी जाएगी ताकि वे उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण कर सीख सकें । प्रोफेसर सुमन ने यह भी कहा कि वे समाज के हर व्यक्ति के साथ मिलकर काम करेंगे तथा जो संस्था समाजहित में उनके साथ काम करना चाहती है उनका स्वागत है। महासभा की बैठक में निम्न सदस्यों ने भाग लिया, इनमें डॉ बलवान सिंह बिबयान , श्री बिजेंद्र सिंह बौद्ध , श्री आनन्द कुमार , श्री सत्यनारायण अहलावत , श्री करतार सिंह बज्जर , श्री धारा सिंह , डॉ.श्री निवास प्रधान , श्री सुरेश चंद्रा , डॉ. योगेंद्र कुमार , श्री प्रदीप आर्यन , डॉ.फौजी इंडिया , श्री राम कुमार पातलान आदि उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button