उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरबिहारलखनऊ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने बिहार पंहुच कर स्व. भरत भूषण तिवारी के परिजनों से की मुलाकात

कहा स्व. भरत भूषण तिवारी के परिजनों को न्याय दिलाने तक कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री आज दोपहर बिहार पहुंचकर भोजपुर जनपद स्थित बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होने स्व. भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों स्थानीय जनता की समस्याओं को लेकर काफी समय से आवाज उठा रहे युवा भरत भूषण तिवारी को बिहार पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जबकि बाद में जांच के उपरान्त यह ज्ञात हुआ कि स्व0 भरत भूषण तिवारी के ऊपर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है और आवाज उठाने पर समस्या का निदान करने के बजाए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्व0 भरत भूषण तिवारी की मृत्यु से जुड़े मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच होनी चाहिए ताकि सत्य सामने आ सके और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को न्याय दिलाना लोकतंत्र की मूल भावना है और कांग्रेस पार्टी इस सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनके इस दुःख में पूरा कांग्रेस परिवार सहभागी है तथा न्याय मिलने तक उनकी आवाज़ को बुलंद करता रहेगा। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button