उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स ऑफ अयोध्या कला शिविर में सृजित हुईं अनेक कलाकृतियाँ

अयोध्या : कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला शिविर “कलर्स ऑफ अयोध्या” के आज तीसरे दिन अनेक कलाकृतियाँ जन्म ले चुकी हैं।

भगवान विष्णु के अवतार के रूप में प्रभु श्री राम का चित्रण करती तेलंगाना की वरिष्ठ कलाकार अर्पिता रेड्डी

महाराष्ट्र के प्रख्यात कलाकार आचार्य डगलस जॉन ने उस अयोध्या की रचना की है जो उन्होंने दो दशक पहले देखा था। वह कहते हैं कि धर्म की नगरी अयोध्या संपूर्ण अयोध्या का एक भाग है। वहीं अयोध्या के अन्य आयाम सामने आने चाहिए जो कलर्स आफ अयोध्या के माध्यम से संभव है।

राम की नगरी अयोध्या का चित्रण करते महाराष्ट्र के वरिष्ठ कलाकार आचार्य डगलस जॉन

महाराष्ट्र से आए दूसरे कलाकार रामचंद्र खरतमल ने अयोध्या और कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों को अपनी शैली में ढाला है। दूसरे चित्र में उन्होंने अयोध्या को राम की नगरी बनाते हुए यथार्थ चित्रण किया है। मध्य प्रदेश की तृप्ति जोशी ने अपनी शैली में राम धनुष और राम मुद्रिका बनाया है। तेलंगाना से पधारी अर्पिता रेड्डी ने विष्णु के अवतार श्रीराम को अपने राज्य की कलात्मक शैली का स्थानीय पुट देते हुए एक सार्थक रचना की है।

 अयोध्या और कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों पर चित्रण करते महाराष्ट्र के वरिष्ठ कलाकार रामचंद्र खरतमल

कल शाम कलाकृतियों के प्रदर्शन के साथ समापन समारोह किया जाएगा जिसमें अवधी लोक नृत्य फरवाही की प्रस्तुति होगी। प्रदर्शनी को दो दिनों तक कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ खोला जाएगा। यह आयोजन जेबी एकेडमी के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button