उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एल्डिको सक्षम अपार्टमेंट के सामने स्थित झील हो रही पुनर्जीवित

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद ने लिया ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन, एनजीओ के सचिव आदित्य चौधरी के पत्र का संज्ञान

लखनऊ । पर्यावरण और जल संरक्षण को समर्पित सामाजिक संस्था (एनजीओ) ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन के सचिव आदित्य चौधरी के अथक प्रयास से एल्डिको सक्षम अपार्टमेंट के सामने स्थित झील को पुनर्जीवित करने का प्रयास नगर निगम द्वारा जोर-शोर के साथ शुरू कर दिया गया है। इस झील को पुर्नजीवित करने के लिए ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन के सचिव आदित्य चौधरी ने विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से मिलकर पत्र के माध्यम से इस झील को पुर्नजीवित करने का अनुरोध किया था। जिस पर कार्यवाही शासन स्तर से हुई और अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिये थे जिससे यह पुनीत कार्य अब शुरू हो गया है।

ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन, एनजीओ के सचिव आदित्य चौधरी की मेहनत रंग लायी और पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कार्य सफल हुआ। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद द्वारा दिये गये आदेश पर अब नगर निगम द्वारा आदेश का अनुपालन करते हुए एल्डिको सक्षम अपार्टमेंट पर स्थित झील का पुनर्जीवित कार्य प्रगति पर है।

ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि यह झील पूरी तरह मृतप्राय हो चुकी थी। जलकुम्भी और गंदगी, कूड़ा, कचरा पूरी तरह भर गया था जिसके चलते पूरा गंदगी का अंबार लग गया था। इसके अगल बगल से गुजरने पर राहगीरों एवं क्षेत्र के निवासियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में और भी स्थिति खराब हो जाती थी जब इस झील का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता था। पर्यावरण के लिए यह झील पूरी तरह अभिशाप बनती जा रही थी। अब यह झील पुर्नजीवित हो रही है तो इसमें पर्याप्त पानी इकट्ठा रहेगा जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा, चिड़ियों, जानवरों को पेयजल उपलब्ध होगा और हरियाली दिखेगी। हवा शुद्ध होगी और क्षेत्र वासियों को शुद्ध हवा मिल पायेगी। बरसात के दिनों में जो पानी गंदा पानी सड़कों पर भरता था उससे भी निजात मिलेगी।

ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन के सचिव आदित्य चौधरी ने इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद जी का आभार व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button