रविवार को दिल्ली सरकार एवं भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से यमुना सफाई श्रमदान अभियान आयोजित
विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने यमुना के पुराने पुल के पास श्रमदान किया

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार द्वारा मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के प्रयास से आज रविवार 14 जून को दिल्ली सरकार एवं भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से यमुना सफाई श्रमदान अभियान आयोजित किया।
दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी के पास स्थित यमुना घाट पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सरकारी कर्मियों के श्रमदान करके यमुना किनारे से कूड़ा, टूटी मूर्ति एवं बह कर आ कर फंसे पौधे आदि साफ किए। मुख्य मंत्री के साथ दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा और मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास यमुना घाट पर आयोजित यमुना सफाई अभियान में अधिकारियों, एन.जी.ओ. कार्यकर्ताओं, दक्षिण दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह बिष्ट, विधायकों श्री करतार सिंह तंवर एवं श्री चंदन चौधरी के साथ मिलकर श्रमदान कर लगभग 500 गज का घाट हिस्सा साफ किया।
दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने आई.टी.ओ. मुख्य घाट पर प्रदेश कार्यालय मंत्री बृजेश राय, नई दिल्ली जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, विधायक अनिल शर्मा एवं कुलदीप सोलंकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यमुना घाट के सफाई कर लगभग 2 ट्रक कूड़ा हटवाया।
दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने यमुना के पुराने पुल के पास विधायक संजय गोयल, पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ यमुना सफाई में श्रमदान किया।
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आई.टी.ओ. हाथी घाट स्थित यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उनके साथ विधायक ओमप्रकाश शर्मा, निगम पार्षद श्री संदीप कपूर और बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा एवं एन.जी.ओ. कार्यकर्ता भी श्रमदान में सम्मिलित हुए।
दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने विधायक श्रीमती नीलम पहलवान, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष राज शर्मा गौतम, वरिष्ठ नेता राजकुमार फलवारिया, सत्य नारायण गौतम एवं मनोज त्यागी के साथ यमुना किनारे सफाई की।
दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा एवं कार्यकर्ताओं के साथ आई.टी.ओ. अपस्ट्रीम पर स्थित यमुना घाट के लगभग एक हजार गज के हिस्से की सफाई की।
दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सराय काले खान घाट पर, पी.ए.सी. अध्यक्ष अजय महावर ने सिग्नेचर ब्रिज के पास, दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने डेढ़ पुश्ता यमुना विहार पर, दिल्ली सरकार की दक्षिण दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी की अध्यक्ष शिखा राय ने ज़ीरो पुश्ता सोनिया विहार पर, सेन्ट्रल दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरीश खुराना एवं विधायक राजकरण खत्री ने निगमबोध घाट के पास यमुना सफाई श्रमदान किया।
सांसद प्रवीन खंडेलवा ने वासुदेव घाट पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, विधायक राजकुमार भाटिया एवं पूनम भारद्वाज, निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग एवं केशवपुरम जिलाध्यक्ष अजय खटाना आदि के साथ यमुना किनारे से लगभग 1 ट्रक कूड़ा साफ करके उठवाया।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सराय काले खान के सामने स्थित यमुना घाट पर विधायक गजेन्द्र यादव, महरौली भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी और महरौली जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 500 मीटर घाट क्षेत्र की सफाई की।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने वजीराबाद के सूर घाट पर यमुना किनारे उत्तर पश्चिम जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद सहरावत एवं कार्यकर्ताओं के साथ यमुना स्वच्छता अभियान चलाया।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने निगमबोध जमुना बाजार पर यमुना घाट पर करोल बाग जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर आदि के साथ यमुना सफाई में अपना श्रमदान योगदान दिया।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद कमलजीत सहरावत ने वजीराबाद यमुना घाट पर यमुना सफाई श्रमदान किया जिसमें विधायक श्याम शर्मा एवं संदीप सहरावत आदि भी सम्मिलित हुए।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा एवं कार्यकर्ताओं के साथ कालिंदी कुंज में यमुना सफाई के लिए सघन कार्य किया।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम पार्षद श्रीमती अंजू अमन, अधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ वजीराबाद के पास रामघाट पर एवं पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने गांधी नगर के पास यमुना घाट पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यमुना सफाई अभियान चलाया।
दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने कहा की यमुना दिल्ली की जीवनदायिनी है हम सबकी माँ समान है और अब हम सबको 365 दिन इसको स्वच्छ बनाने को देने हैं।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज पूरे 28 स्थानों पर मां यमुना के किनारे दिल्ली सरकार की ओर से सफाई अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों ने भाग लिया। मां यमुना के किनारे प्लास्टिक और नदी के अंदर जो पूजा सामग्री फेंकी जाती है उसको मुख्य रूप से निकालने का काम किया गया।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते मैं सभी दिल्लीवासियों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने अपना समय निकालकर यमुना मां की सफाई के लिए श्रमदान दिया और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि सरकार यमुना सफाई को लेकर कटिबद्ध है और मां यमुना को स्वच्छ बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आज यमुना बैंक के किनारे यमुना सफाई के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि माँ यमुना दिल्ली की पहचान, आस्था और जीवन का आधार है। वर्षों से यमुना प्रदूषण की समस्या दिल्ली के सामने एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र एवं दिल्ली सरकार के समन्वित प्रयासों से यमुना के पुनर्जीवन के लिए ठोस और परिणाम आधारित कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यमुना सफाई केवल एक परियोजना नहीं बल्कि करोड़ों दिल्लीवासियों की भावनाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा अभियान है। यमुना को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की क्षमता बढ़ाने, नालों के गंदे पानी को रोकने, कचरा प्रबंधन, नदी किनारे स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में नदियों के संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। जिस तरह गंगा नदी के पुनर्जीवन के लिए नमामि गंगे अभियान ने नई दिशा दी, उसी भावना के साथ यमुना को भी स्वच्छ और जीवंत बनाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक दिल्लीवासी का कर्तव्य भी है। जब सरकार के प्रयासों के साथ जनता की भागीदारी जुड़ेगी, तभी यमुना वास्तव में निर्मल और स्वच्छ बन सकेगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा का संकल्प है कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ दिल्ली मिले। यमुना का सम्मान, पर्यावरण का संरक्षण और स्वच्छ दिल्ली का निर्माण हमारी प्राथमिकता है।
“स्वच्छ यमुना, स्वस्थ दिल्ली और बेहतर भविष्य — यही हमारा लक्ष्य और संकल्प है।”
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं है, बल्कि यह दिल्ली की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और पुनर्जीवित यमुना सुनिश्चित करना केवल सरकारों और संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘यमुना संकल्प’ के विजन और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर यह अभियान अब एक सच्चे जन आंदोलन का रूप ले चुका है। आज की भागीदारी यह दर्शाती है कि यमुना को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने के लिए जनता में जागरूकता और प्रतिबद्धता लगातार बढ़ रही है।
निवर्तमान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। लंबे समय से यमुना की सफाई को लेकर बातें बहुत हुईं, लेकिन अब हमारी प्राथमिकता परिणाम देने की है। प्रदूषण फैलाने वाले नालों पर नियंत्रण, सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था को मजबूत करना और नदी के प्राकृतिक स्वरूप को वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार यमुना को स्वच्छ, सुंदर और जीवंत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”
मनोज तिवारी ने कहा कि मां यमुना की सफाई के लिए आज एक विशेष अभियान चलाया गया है लेकिन यह एक दिन का अभियान नहीं है बल्कि साल 2014 से जब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से यह सिलसिला चल रहा है और दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने यह विशेष अभियान चलाकर इस बात का प्रमाण दिया है कि यमुना सफाई को लेकर भाजपा संकल्पित है और हम यमुना को साफ करके दिखाएंगे।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने देखा है कि यमुना सफाई के नाम केजरीवाल सरकार में पर वर्षों तक केवल घोषणाएं होती रहीं, लेकिन अब समयबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ रहा है।
कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और नदी पुनर्जीवन को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ यमुना मिले और आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर को गर्व के साथ देख सकें।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पावन यमुना मैया की सफाई के संकल्प को पूरा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज प्रात: यमुना के तटों के स्वच्छता अभियान में सराय काले खां के पास सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेकर हमने यमुना को साफ रखने के लिया संकल्प लिया।
सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि खंडित मूर्तियों को एकत्र करने हेतु कश्मीरी गेट पर अग्रसेन पार्क में स्थानीय निगम पार्षद सुमन गुप्ता की देख रेख में एक स्थान बनाया गया है जहाँ दिल्ली के लोग खंडित मूर्तियां को इधर उधर न फेंक कर इस स्थान पर दे सकते हैं ।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं पिछले 15 सालों से राजनीति में हूं लेकिन यह पहली बार है जब में राजनीतिक पार्टी के इस तरह का विशेष यमुना सफाई अभियान में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 12 सालों से मैं उस पार्टी की सदस्य रही हूं जो सत्ता में थी लेकिन कभी हमने यमुना सफाई पर इतना गहन ना चिंतन किया और ना ही कभी इस तरह का प्रयास। आज मुझे खुशी है कि मैं उस पार्टी में शामिल हूं जो माँ यमुना को दिल्ली की जीवनरेखा मानती है और उसकी सफाई के लिए इतनी कटिबद्ध है।
दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह ने कहा है की हम 5 साल में यह सुनिश्चित करेंगे की यमुना जिस दशा में दिल्ली में प्रवेश करती है उससे बेहतर स्थिती में आगे जाये।



