उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान और पद्मश्री विद्या विंदु सिंह को रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणा सम्मान

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला कारवां के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल-2026 का आयोजन 18 जून 2026 दिन गुरुवार को लखनऊ के गोमतीनगर में ​स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह लखनऊ में शाम चार बजे से किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक महोत्सव लखनऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य, लोक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को समर्पित है। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद, समाजसेवी, संस्कृति प्रेमी एवं कला विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार विभूतियों को लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान और चार विभूतियों को रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणा सम्मान से नवाजा जाएगा।
लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल के संयोजक सोमनाथ कश्यप ने बताया कि वरिष्ठ रंगकर्मी और अ​भिनेता पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी को लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान और पद्मश्री विद्या विंदु सिंह को रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणा सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार, उद्यमी यावर अली शाह और रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर समाजसेवी प्रवीण कुमार ​मित्तल को भी लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणा सम्मान से ​शिक्षाविद रोमा बच्चानी, ​शि​क्षिका डॉ. अनीता मिश्रा और अ​भिनेत्री मनीषा मेहरा को नवाजा जाएगा।

इस दौरान दोपहर दो बजे से 6 से 17 आयुवर्ग के बच्चों के लिए पेंटिंग व क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य ललित कला अकादमी की ओर से प्र​शिक्षक बच्चों को प्र​शिक्षण देंगे। सभी प्रतिभागी बच्चों को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रश​स्ति पत्र दिया जाएगा। संयोजक सोमनाथ कश्यप ने बताया कि आयोजन में मुख्य अति​थि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा वि​शिष्ट अति​​थि के रूप में भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रतिशंकर त्रिपाठी, राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, केंद्रीय ललित कला अकादमी के सचिव देवेंद्र त्रिपाठी और बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमुकुम धर के अलावा संगीत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी राजधानी की कई विभूतियां भी मौजूद रहेंगी।

पहली बार होगी लक्ष्मणजी पर दास्तानगोई, ‘कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन होगा आकर्षण का केंद्र
अपने तरह के इस अनूठे उत्सव में पहली बार लखनऊ को बसाने वाले लक्ष्मण जी पर दास्तानगोई का आयोजन किया जाएगा। लक्ष्मणगाथा शीर्षक से इस म्यूजिकल दास्तानगोई को प्रस्तुत करेंगी मशहूर किस्सागो अरशाना अजमत और आरजे प्रतीक। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा नाटक ‘कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन जिसका लेखन, संगीत व निर्देशन किया है प्रसिद्ध रंगकर्मी व एसएनए अवॉर्डी अमित दी​क्षित रामजी ने। 50 कलाकार इस नाटक को मंच पर अपनी प्रस्तुति से भव्यता प्रदान करेंगे। भगवान गौतम बुद्ध पर एक संगीतमय नृत्य नाटिका का मंचन कथक गुरु डॉ. उपासना दी​क्षित के निर्देशन में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button