प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी
विभिन्न जनपदों में स्थित पुरातात्विक महत्व के स्थल हमारी गौरवशाली विरासत की धरोहर है : जयवीर सिंह

लखनऊ : प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह स्मारक पुरातात्विक महत्व के हैं। इसमें सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, कानपुर नगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, गाजीपुर, वाराणसी, आगरा एवं मैनपुरी के अंतर्गत आते है। उ0प्र0 पुरातत्व परामर्शदात्री समिति ने इन स्थलों को संरक्षित घोषित करने की संस्तुति प्रदान की थी। संरक्षित घोषित किए जाने वाले कुल 31 स्मारकों/स्थलों से संबंधित प्रथम अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यह सभी पुरातात्विक महत्व के स्थल इतिहास के गौरवशाली सोपानों तथा सांस्कृतिक संपदा को समेटे हुए है। इनकों सहेज कर अगली पीढ़ी को सौंपना हम सबका दायित्व है। इसको दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न जनपदों में स्थित इन प्राचीन स्थलों को संरक्षित किए जाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपदसीतापुर तहसील लहरपुर, ग्रा. नवीनगर स्थित शिवमंदिर व कुंड तह. सिधाौली ग्रा. परेवाजाल का टीला, उन्नाव तह. सदर ग्रा. नेवरना मे स्थित माहेपासी का टीला, हरदोई, तह संडीला ग्रा0 गजभरावन स्थित नागेश्वर मंदिर, बाराबंकी तह नवाबगंज ग्रा. असैनही स्थित राजाकुंवर गिरधारी सिंह की समाधि व बारादरी, कानपुर नगर के घाटमपुर ग्रा. बकेसरा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, इसी जनपद में स्थित ग्रा. कटरी बिठूर कला में स्थित प्राचीन शिवमंदिर तथा तह. डलमऊ ग्रा0 हमीरमउ, रायबरेली में स्थित गंगकुंड शामिल है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के रामपुर बेला स्थित प्राचीन शिव मंदिर तालाब, जनपद फतेहपुर तह. बिंदकी ग्र. बुढ़वा स्थित राधाकृष्ण मंदिर व इसी तह. में स्थित पासी बाबा का मंदिर, सिद्धार्थनगर तह. नौगढ़ ग्रा. बर्डपुर, डब्ल्यूू.सी.पंप से संबंधित इसी प्रकार महाराज गंज तह0 फरेदा में स्थित खड़कौला टीला, देवरिया तह. बरहज में स्थित खुदिया बुजुर्ग टीला, इसके अलावा झांसी के गढ़वई दुर्ग, दो प्रस्तर शिव मंदिर हजारिया महादेव मंदिर, यज्ञशाला/लक्ष्मणशाला शिवमंदिर शामिल है। इसी प्रकार जनपद जालौन में रामजानकी हनुमान मंदिर, लटकबिहारी मंदिर, सराफी मंदिर, मदर घाट शिवालय तथा प्राचीन स्थल सूर्य मंदिर को संरक्षित को संस्तुति की गई है।
जयवीर सिंह ने बताया कि ललितपुर जनपद के मडावरा, ग्रा0 सीरीन में स्थित प्राचीन बावली इसी जनपद में स्थित चरखारी मंगलगढ़ का किला, गाजीपुर कासिमाबाद तह0 में स्थित पंच मंदिर, वाराणसी तह. राजातालाब ग्रा. असवारी में स्थित शिवमंदिर वाराणसी के ही तह. सदर, ग्रा. हमीरमऊ के एलटी कॉलेज स्थित गोपाल लाल विला इसी प्रकार आगरा तह. बाह में स्थित हतकान्त का किला तथा मैनपुरी तह. करहल के ग्रा. किरथुआ स्थित खेड़ा का टीला के लिए प्रथम अधिसूचना/विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।



