जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की महत्पूर्ण बैठक 7 मई को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में संपन्न होगी

लखनऊ : जनता दल (यू ) प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण , समस्त जिला अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठो के प्रमुख पदाधिकारीगण एवं सक्रिय सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक 7 मई 2026 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः11 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी, मेज़र बैंक्स रोड ,विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने) लखनऊ में आयोजित की गई है।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी करेंगे । बैठक में प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन की समीक्षा करने, जिन जिलों में अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं वहां के जिला संगठन एवं जिला इकाई के गठन की समीक्षा करने,पार्टी की प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाले आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने, प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (2027) में पार्टी के चुनाव लड़ने की रूपरेखा एवं जिला अध्यक्षों द्वारा चिन्हित सीटों पर विचार करने, पार्टी की सदस्यता अभियान में गतिशीलता लाने, तथा प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार रखने एवं बहुमूल्य सुझाव देने के लिए महत्त्वपूर्ण बैठक आहुत की गई है | बैठक मे समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण , समस्त प्रवक्तागण , समस्त जिला अध्यक्षगण, समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष / संयोजकगण / प्रमुख पदाधिकारीगण एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष नंदन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी.



