उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केरल में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लखनऊ । केरल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने की खुशी के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा जीत की बधाई दी तथा अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को कांग्रेस पार्टी की नीतियों, जनहित कार्यक्रमों तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मा0 श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी सांसद के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम बताया। यह जीत देश भर में कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है और आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी को इसी प्रकार की सफलता प्राप्त होगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिन्दाबाद, अविनाश पाण्डे जिंदाबाद, अजय राय जिंदाबाद नारों से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गूंज उठा। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व को इस शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की सेवा का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सतीश अजमानी, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डा0 शहजाद आलम, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, कृष्ण कान्त पाण्डेय, प्रमोद सिंह, सम्पूर्णा नन्द मिश्रा, मनीष हिन्दवी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 अमित राय, सुरेंद्र यादव, विभा त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह, संजय बाजपेई, अंशू त्रिपाठी, हरनाम सिंह चौहान, शाहिद अली, एफ0एस0ए0 चर्चिल, अयूब सिद्दीकी, विनोद मिश्रा, रजनीश यादव, संजय सिंह, संजय शर्मा, सुशीला शर्मा, अजीत मौर्या, डा0 रिचा शर्मा, सलोनी केसरवानी, किश्वर जहाँ, अब्दुल्लाह शेरखान, रविन्द्र पटेल, जितेन्द्र कुमार वर्मा, मो0 नईम, राजेन्द्र पाण्डेय, एड0 आदित्य श्रीवास्तव, नकी रजा, इसरत अली, एड0 अनुज श्रीवास्तव, हसीन सिद्दकी, सुरेश पाल, फैजान अली, रजनीश शुक्ला, अब्दुल कबीर, मुख्तार आलम, आफताब मोहसिन, कौशल वर्मा, सुमन त्रिवेदी, नवीन सक्सेना, ममता सक्सेना, सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकता एवं समर्थक शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button