उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बेस्ट फैशन डिजाइनर का खिताब मिला, सपनों को सिलते हुए हासिल की नई ऊंचाई

लखनऊ/प्रयागराज। फैशन की दुनिया में जब रचनात्मकता और समर्पण एक साथ चलते हैं, तो चमत्कार होते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार रचा है एक्सपर्ट फैशन डिजाइनर हिना जमाल ने प्रतिष्ठित निफा 2026 में उन्हें बेस्ट फैशन डिजाइनर का सम्मान प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड न केवल उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि वर्षों की अथक मेहनत, रचनात्मकता और भारतीय फैशन के प्रति उनके गहरे लगाव का सुंदर परिणाम है।

समारोह की शोभा बढ़ाते हुए टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जैसे ही मंच से हिना जमाल का नाम घोषित हुआ, पूरे हॉल में तालियों की गूंज गूँज उठी। वह पल न सिर्फ हिना के लिए, बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणादायक था जो सपनों को सिलकर हकीकत में बदलने की हिम्मत रखते हैं।

अवॉर्ड हाथ में लेते हुए हिना जमाल की आँखों में चमक और चेहरे पर संतोष की मुस्कान स्पष्ट झलक रही थी। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, यह सम्मान मेरे लिए महज एक ट्रॉफी नहीं है। यह मेरे वर्षों के संघर्ष, रात-दिन की मेहनत और कभी न रुकने वाले जुनून का जीवंत प्रमाण है। फैशन मेरे लिए पेशा नहीं, बल्कि सांस लेने का तरीका है। हर डिजाइन में मैं अपनी आत्मा झोंक देती हूँ।

हिना ने अपने परिवार, टीम के सदस्यों और सभी शुभचिंतकों का दिल से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस सफर में उनका साथ निभाया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा। उनका सपना है, भारतीय फैशन को अंतरराष्ट्रीय पटल पर और भी बेहतर तरीके से स्थापित करना।

हिना अपने यूनिक, ट्रेंड-सेटिंग और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध डिजाइनों के लिए जानी जाती हैं। उनके कलेक्शन में पारंपरिक भारतीय हस्तकला, रंग-बिरंगे एथनिक तत्व और आधुनिक कटिंग-स्टाइल का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यही वजह है कि उनके न केवल देश के फैशन प्रेमियों को लुभाते हैं, बल्कि विदेशों में भी सराहे जा रहे हैं।

NIFA 2026 का यह आयोजन उभरते डिजाइनर्स, मॉडल्स और क्रिएटिव माइंड्स के लिए एक शानदार मंच साबित हुआ। ऐसे मंच युवा प्रतिभाओं को पहचान दिलाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का विश्वास देते हैं। हिना जमाल की यह सफलता सिर्फ एक डिजाइनर की जीत नहीं है, यह उन हजारों युवा सपनों की जीत है, जो मेहनत से बड़े-बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की राह पर निकल पड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button