मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

लखनऊ : अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया गया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, कमेटी अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल के साथ कमेटी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम दरबार, द्वादश ज्योतिर्लिंग की आरती कर किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर किया वही भजन गायक राकेश लख्खा ने अपने भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। आय हुआ सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर महामंत्री राम शंकर जायसवाल, सुरेश श्रीवास्तव, अनुराग साहू, अलिकेश कसेरा, आशीष प्रकाश श्रीवास्तव, शिव कुमार वर्मा, राजेश त्रिपाठी, मोनू निगम, भूलने मिश्रा कामता प्रसाद जायसवाल, मुरली मनोहर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें.



