उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. स्वाति पांडेय “प्रीत”अ.भा. साहित्य परिषद व कैलाश कल्पित सम्मान से सम्मानित

लखनऊ : अखिल भारतीय साहित्य परिषद अवध प्रांत के द्वारा लखीमपुर-खीरी की साहित्यकार डॉ स्वाति पाण्डेय प्रीत को उनके साहित्यिक, शैक्षिक व सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ ही पत्रकारिता ,विधि व्यवसाय की मूल्य परक उपलब्धियों ,हिंदी साहित्य लेखन में महत्वपूर्ण अवदान सुनिश्चित करते हुए अनेक शोध प्रबंध व कृतियों की प्रणेता अनेक सामाजिक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा अभिनंदित व जनमानस से प्रशंसित प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया । यह सम्मान द्वारका प्रसाद रस्तोगी, कार्यकारी अध्यक्ष अवध प्रांत ,अ भा साहित्य परिषद व रमेश पाण्डेय जिला अध्यक्ष अ भा साहित्य परिषद के कर कमलों से दिया गया ।

द्वारका प्रसाद रस्तोगी कार्यकारी अध्यक्ष ने डॉ. स्वाति पांडेय “प्रीत” को अखिल भारतीय साहित्य परिषद की नगर लखीमपुर-खीरी इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया व साहित्य परिषद की कार्यकारिणी की घोषणा की ।

साथ ही डॉ स्वाति पांडेय को उनकी महनीय साहित्यिक , शैक्षाणिक उपलब्धियों और मातृभाषा हिंदी के उन्नयन ,सम्बर्धन व संरक्षण हेतु की गयी सेवाओं हेतु “कैलाश कल्पित सम्मान ‘ से लखनऊ से पधारे डॉ हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी” ने सम्ननित करते हुए डॉ स्वाति के लिए सफल,सक्रिय व यशस्वी जीवन की कामना की ।

सम्मान समारोह में गोला के बी पी मिश्र बेधड़क, संजीव मिश्र व्यों ,कमलेन्द्र दूर्वासा , मन्योरा से आये गौरव शुक्ला, श्याम किशोर बेचैन ,जनार्दन पाण्डेय ‘नाचीज़’ , डी के स्वतंत्र , शशिकांत , नितिन पाण्डेय, संदीप मोहन , वेदप्रकाश वर्मा आदि साहित्यकार बंधु पधारे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button