उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

लखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम के. के. मिश्रा, शशि मिश्रा एवं उनके परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अमेरिका से भारत प्रवास पर आये प्रियंक मिश्रा ने स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों को भोजन कराने की इच्छा व्यक्त की और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया गया। भोजन प्राप्त कर सभी के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।

उत्साह फाउंडेशन के संस्थापक जीतेश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था इस प्रकार के जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button