भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंति की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग 200 स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं की सफाई की और दीप जला कर दीपोत्सव मनाया

नई दिल्ली : भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 136वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आज भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भर मे अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न पार्कों, स्मारकों एवं सरकारी कार्यालयों में लगी लगभग 200 मूर्तियों की सफाई करके वहां दीपोत्सव मनाया।
इसी श्रृंखला में जनपथ स्थित डा. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरूण चुघ एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने दीप प्रज्वलन करके उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में यमुनापार विकास बोर्ड अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, विधायक श्री कैलाश गहलोत, पूर्व मंत्री श्री राजकुमार आनंद, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहारा एवं नई दिल्ली भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी आदि सम्मलित हुए।
केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अंबेडकर पार्क, विश्वास नगर में जिलाध्यक्ष दीपक गाबा एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव मनाया तो वहीं सांसद श्रmm कमलजीत सहरावत एवं दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने के.जी. मार्ग, इंडिया गेट लोंस में आयोजित कार्यक्रम में दीपोत्सव मनाया।
अलीपुर रोड़ स्थित डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्या, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, चांदनी चौक से निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता एवं प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी सहित चांदनी चौक जिले के सैकडों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
तरूण चुघ ने इस अवसर पर कहा कि आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देशभर में हजारों प्रतिमाओं के चारों ओर स्वच्छता अभियान किया। वहां पर स्मारकों की सफाई की और आज शाम 6:00 बजे से पूरे देश में संविधान निर्माता भारत रत्न जिनकी कलम ने समानता का अधिकार दिया जिन्होंने देश के अंदर हर नागरिक को वोट का अधिकार दिया और देश की बेटियों को वोट का अधिकार दिया उनके जन्म उत्सव के पूर्व संध्या पर दीपावली जैसा वातावरण है।
श्री चुघ ने कहा कि जो शुरुआत पूज्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने महिला उत्थान की 50 के दशक में शुरू की थी उसे आज सकारात्मक रूप देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को देश के निर्णय में भागीदार बनाओ जैसी शुरुआत की है। आज मोदी जी ने देश की 50% आबादी को उनके हंड्रेड परसेंट अधिकार देने का काम शुरू किया है और संकल्प लिया है और निश्चित रूप से अगले तीन दिनों में प्रधानमंत्री मोदी जी डॉ भीमराव अंबेडकर जी के उन सभी सपनों को पूरा करते हुए महिलाओं को देश की 50% आबादी को उनके 100% अधिकार देने का काम करने जा रहे हैं
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर एक सुशिक्षित राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे जिनकी सोच हमेशा आने वाले समय के लिये चिंतन करती थी। डा. अम्बेडकर सर्व समाज के सर्व मान्य नेता थे और उनकी सोच हमेशा समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती थी और हमेशा करती रहेगी।



