उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग आर.टी.आई. के नवनियुक्त जिला/शहर चेयरमैन का मनोनयन पत्र वितरण समारोह आयोजित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग आर.टी.आई. के नवनियुक्त जिला/शहर चेयरमैन का मनोनयन पत्र वितरण समारोह का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में तथा सूचना का अधिकार विभाग आर.टी.आई के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय  ने नव नियुक्त जिला/शहर चेयरमैन को बधाई देते हुए उन्हें उनके दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए-1 की मनमोहन सरकार ने वर्ष 2005 में आम जनमानस को सरकार से जानकारी प्राप्त करने तथा भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक अधिकार के रूप  में आरटीआई कानून बनाया गया था। जिसे मोदी सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए कमजोर कर दिया है। सूचना के अधिकार के कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फसाया जा रहा है जिससे सरकार का भ्रष्टाचार उजागर ना हो सके।

श्री राय ने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी एवं उसके कार्यकर्ता ही सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को मानने वाली पार्टी है जनता ने सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ही सूचना का अधिकार कानून बनाया था। सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। आप सूचना के अधिकार विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर यह जिम्मेदारी है कि सरकार के इन हथकंडों को जनता के बीच जाकर उजागर करें इसके साथ ही सूचना का अधिकार कैसे प्राप्त करना है इसकी जानकारी भी जनता को देने का कार्य करें।

नव नियुक्त जिला/शहर चेयरमैन को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग आरटीआई के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने नवनियुक्त जिला एवं शहर अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

श्री श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें तथा आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक जनपद में आरटीआई के माध्यम से जन समस्याओं को उजागर किया जाए और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने में विभाग की भूमिका को मजबूत किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि जिला एवं शहर स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जाएं तथा विभागीय गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव, प्रदेश विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जमा रिजवी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन डॉ0 आजाद बेग, किसान कांग्रेस मध्य जोन के चेयरमैन बृज मौर्या, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 अमित राय, उपाध्यक्ष प्रो0 श्रवण कुमार गुप्ता,  उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग आरटीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एड0 अमित उठवाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, सीमा देवनाथ, शशांक सक्सेना, सर्वेश श्रीवास्तव, सुमन त्रिवेदी, नवीन सक्सेना, माया सिंह, ममता सक्सेना, अरशद रजा सहित अन्य कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button