उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को सौंपा ज्ञापन
गोमती नगर विवेक खंड , तेलीबाग , पत्रकार पुरम एवं कपूरथला मार्केट को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने की व्यापारियों ने की मांग

लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नगर विवेक खंड एवं तेलीबाग बाजार के सैकड़ो व्यापारियों को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की नोटिस दिए जाने का मुद्दा लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मजबूती से उठाया.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में गोमती नगर विवेक खंड एवं तेलीबाग मार्केट के व्यापारियों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिला व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने राजनाथ सिंह जी को गोमती नगर विवेक खंड एवं तेलीबाग बाजारों में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सालों साल पुराने व्यापारियों को नोटिस देकर उनसे भवन का नक्शा मांगने तथा सीलिंग की कार्रवाई की नोटिस दिए जाने का विषय रखा तथा राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौपा.
तथा उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सालों साल पुराने भवनों से मानचित्र की मांग किए जाने एवं सीलिंग की कार्रवाई की नोटिस दिये जाने की जानकारी दी
व्यापारियों ने बताया अनेक भवन 50 साल पहले के बने हुए हैं ,कुछ भवन 30- 40 साल पहले के बने हुए हैं, कुछ भवन 15 साल पहले के बने हुए हैं ऐसे में सालो साल पुराने भवनों से मानचित्र मांगने का कोई औचित्य नहीं है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा जिस समय यह भवन बन रहे थे उस समय लखनऊ विकास प्राधिकरण विभाग एवं विभाग के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया उसी समय विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन अब जब व्यापारियों ने इन भवनों में अपनी दुकान खरीद ली है और अपना व्यापार करके जीविकोपार्जन कर रहे हैं ऐसे में व्यापारियों को सीलिंग का नोटिस देना अन्यायपूर्ण है.
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने ज्ञापन मे कहा जो बाजारे स्वाभाविक रूप से जनता की आवश्यकता अनुसार 90% से अधिक व्यवसायिक प्रयोग में आ रही है उन बाजारों को सरकार को स्वयं मार्केट स्ट्रीट घोषित करना चाहिए लखनऊ की गोमती नगर विवेक खंड , तेलीबाग मार्केट , कपूरथला, पत्रकारपुरम ,सीतापुर रोड इन बाजारों को भी मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाना चाहिए.
तथा जिस प्रकार से अनेक कालोनियों को नियमित किया जाता है उसी प्रकार से 15 साल से अधिक बने हुए पुराने भवनों को भी नियमित किया जाना चाहिए तथा जोनल प्लान और मास्टर प्लान में भी बदलाव कर गोमती नगर विवेक खंड , पत्रकारपुरम ,तेलीबाग कपूरथला मार्केट को मार्केट स्ट्रीट के रूप में शामिल किया जाना चाहिए
रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राज नाथ सिंह जी ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल में गोमती नगर विवेक खंड आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण हेमंत कुकरेजा, नितिन काकरिया, हर्ष अरोरा ,गंगाराम रहेजा, श्रीमती ज्योति काकरिया एवं तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण आलोक गोयल, राजेश चावला ,चंद्रशेखर यादव ,परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल थे.



