उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन

मंच पर दिखे श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

लखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव 2026 के समापन दिवस का मंच नृत्यांगना निधि श्रीवास्तव ने अपने साथी कलाकारों के साथ ‘गणेश वंदना, तुम्ही पर दिल आ गया कन्हैया, महारास, कृष्णगीत व फूलों की होली’ पर भाव नृत्यों की मोहक प्रस्तुतियों से आरंभ किया ।

श्री कृष्णलीला के अंतिम दिवस का मंचन श्रीकृष्ण और बर्बरीक प्रसंग के साथ आरंभ हुआ ।
दूसरे दृश्य मे महाभारत की युद्धभूमि के बीच रथ रोककर खड़े भगवान श्रीकृष्ण अपेन विराट स्वरूप में अर्जुन को गीता का उपदेश देते दिखाई दिए ।
अगला दृश्य खाटू श्याम जी की कथा का प्रस्तुत किया गया जिसके बाद मंच पर भगवान श्रीकृष्ण के श्री जगन्नाथ जी, श्री बिहारी जी, श्री बिठ्ठल जी, श्री द्वारकाधीश जी, श्री खाटूश्याम जी के स्वरूपों को एक साथ मंच पर दर्शाया गया ।
भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के साथ हुई फूलों की होली के साथ के समापन उत्सव का दर्शकों ने भी भरपूर आनंद उठाया, जिसके बाद श्री ऐशबाग रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल ने सभी दर्शकों, कलाकारों एवं समस्त सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चैती महोत्सव 2026 एवं श्री कृष्णलीला के समापन की औपचारिक घोषण कर दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button