उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक परिवार पर आई आपदा का दुख नही सौरभ भारद्वाज को इसमें केवल खबरों में बने रहने का अवसर दिख रहा है  : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज द्वारा की जा रही ओछी राजनीतिक ब्यानबाज़ी की कड़ी निंदा करते हुए है कहा है कि कल जिस तरह सौरभ भारद्वाज ने शोक सभा में हिंसा करवाई और आज जिस तरह सिर पर कफन बांधने एवं अर्थी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाटकीय प्रदर्शन किया उससे साफ है की सौरभ भारद्वाज को एक परिवार पर आई आपदा का दुख नही उन्हे इसमें केवल खबरों में बने रहने का अवसर दिख रहा है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने पालम में हुए अगणि कांड एवं उससे जुड़े राहत कार्य की मैजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया है और इस जांच में आग लगने के कारणों से लेकर इस बात की भी जांच होगी की क्या फायर ब्रिगेड के द्वारा राहत कार्य में कोई कोताही हुई थी ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जहां फायर ब्रिगेड इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को उठाना जरूरी है वहां यह भी सोचनिए है की क्या उसी बिल्डिंग में भारी मात्रा में रखे ज्वलनशील पदार्थों म आग लगने से यह दुखद हादसा हुआ ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि पालम में यह आम चर्चा है की जिस बिल्डिंग में आग लगी उसी के भूतल में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ स्टोरेड थे, मै सौरभ भारद्वाज से पूछता हूं की क्या वह मानते हैं या नही की जिस बिल्डिंग में आग लगी उसी में ज्वलनशील पदार्थ स्टोरेड़ थे ?

श्री सचदेवा ने कहा है कि फायर ब्रिगेड इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियां निकाल रहे सौरभ भारद्वाज बतायें की यह ठीक है कि आज हर हादसे के लिए भाजपा सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है पर ठीक इसी तरह के एक हादसे में 24 मई 2024 को विवेक विहार में एक अवैध अस्पताल 7 निर्दोष बच्चों की दुखद मृत्यु हुई थी तब स्वास्थ मंत्री होते हुए भी सौरभ भारद्वाज चुप क्यों रहे थे ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आखिर क्या कारण है की जिस तरह विवेक विहार अवैध अस्पताल दुर्घटना के जिम्मेदार वहां रखे 31 गैस सिलेंडरों पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने चुप्पी साधी थी उसी तरह आज “आप” नेता सौरभ भारद्वाज पालम के घर में भूतल पर रखे ज्वलनशील पदार्थों पर चुप्पी साधे हैं ?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button