भारतीय नव वर्ष मेला विक्रम संवत 2083 एवं चैती महोत्सव 19 से 30 मार्च तक जायेगा.
श्री रामलीला समिति ऐशबाग लखनऊ द्वारा आयोजित इस महोत्सव में होंगे विविध धार्मिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम

लखनऊ : भारतीय नव वर्ष मेला विक्रम संवत 2083 एवं चैती महोत्सव 2026 का आयोजन श्री रामलीला समिति ऐशबाग लखनऊ के द्वारा 19 मार्च 2026 दिन बृहस्पतिवार से 30 मार्च 2026 दिन सोमवार तक मनाया जायेगा.
यह जानकारी 17 मार्च 2026 मंगलवार को प्रेसवार्ता में आयोजक मण्डल द्वारा श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में दी गयी.जिसमे अध्यक्ष- हरीश चन्द्र अग्रवाल उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल अलीगंज मंत्री आशुतोष शर्मा (आशु ) कोषाध्यक्ष – ऋतुराज रस्तोगी संयुक्त मंत्री शुभम अग्रवाल जानकीपुरम संयुक्त मंत्री हर्षित जायसवाल -आडिटर अक्षय अग्रवाल क़ानूनी सलहाकार सुधीर साहू एवं आयोजन समिति के सदस्य शील कुमार अग्रवाल श्रेष्ठ अग्रवाल सुमित अग्रवाल धीरज अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे.
भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2026 में तुलसी मंच पर श्री कृष्णलीला का मंचन करने के लिए कोलकाता से आये हुये नाट्यगुरु भास्कर बोस जी अपने कलाकारों सहित उपस्थित हुये l
अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2026 का शुभारम्भ नवसंवत चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा 19 मार्च 2026 को प्रातःकाल कलश स्थापना करके गणेश पूजन के साथ प्रारम्भ होगा. तत्पश्चात श्री कृष्ण एवं राधा जी का अभिनय करने वाले कलाकारों का पूजन किया जायेगा उसके पश्चात दोपहर 3 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ प्रारम्भ होगा जिसका समापन सायकाल 6:30 बजे होगा कृष्णलीला का मंचन प्रारम्भ होने से पहले प्रतिदिन सायकाल 7:30 बजे तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगा.
तत्पश्चात नृत्य डांस एकेडमी द्वारा भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा जिसका समापन रात्रि 8 बजे होगा रात्रि 8 बजे से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा जिसका समापन रात्रि 8:30 बजे होगा तत्पश्चात रात्रि 8:30 बजे श्री कृष्णलीला का मंचन प्रारम्भ होगा lजो रात 11:30 बजे तक चलेगा श्री रामलीला समिति ऐशबाग ने श्री कृष्णलीला के मंचन में कुछ बदलाव किये है जिसमे श्री कृष्ण जी के लीलाओं के माध्यम से प्रेम की भक्ति वात्सल्य का सन्देश देने का प्रयास किया है साथ ही साथ श्री कृष्णलीला जी द्वारा उनकी रणनीति एवं कूटनीति द्वारा अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त करने की लीलाओं का मंचन प्रस्तुत किया जायेगा भगवान् श्री कृष्ण ने संसार को जो गीता का ज्ञान दिया वो भी मंच पर प्रस्तुत किया जायेगा रामनवमी पर्व 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को आतिशबाजी के साथ बड़े धूम -धाम के साथ मनाया जायेगा 30 मार्च दिन सोमवार को वर्वरीक जी की कथा के साथ श्याम खाटू जी की कथा प्रस्तुत की जायेगी तत्पश्चात श्री कृष्ण जी के अनेको रूपों के साथ फूलो की होली खेल कर समापन उत्सव मनाया जायेगा तत्पश्चात उपस्थित भक्तजनो को प्रसाद वितरण किया जायेगा l



