उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ का दिल अमीनाबाद (दूसरी किश्त)

लखनऊ का दिल अमीनाबाद कब और कैसे आबाद हुआ? आइए इस लेख में जानें ।

के सरन

1775 में अवध के चौथे नवाब आशफुददौला ने जब अवध की राजधानी फैजाबाद से हटा कर लखनऊ में स्थापित की तो लखनऊ के भाग्य चमक उठे और यहां की कस्बे वाली शक्ल बदल कर शहर जैसी आकृति उभरने लगी।उस दौरान सरकारी काम काज देखने वाले करिंदे,कामगार,कलाकार, कारीगर, कारोबार करने वाले लखनऊ में आकर बसने लगे।जहां जहां चौक के आगे महल कोठी बाग बगीचे मस्जिद इमामबाड़ा आदि बनने लगे तो दूसरी ओर रहाइस के लिए नए-नए मोहल्ले भी बसने लगे। उसे समय नवाबों के नाम पर भी मुहल्लो का नाम पडने लगा। रकाबगंज के पास अमानीगंज फतेहगंज, जंगअली गंज (जंगली गंज) ख्याली गंज आदि मोहल्ले बसे जो अमीनाबाद से नाके की ओर जाने वाली सड़क के पश्चिमी ओर आज भी इसी नाम से हैं। नवाब गाजीउद्दीन हैदर जो अवध के पहले बादशाह कहलाए उनके पुत्र नसीरुद्दीन हैदर ने अवध के दूसरे बादशाह के रूप में अपने शासनकाल में कुछ मोहल्ले बसाए जिनमें गणेशगंज का भी नाम है।

इसके बाद अवध के तीसरे बादशाह मोहम्मद अली शाह के बेटे हज़रत अहमद अली शाह ने 1842 से 1847 की अपनी पांच साल की अल्प शासन अवधि में हजरत गंज बसाया तो उनके वजीर इमदाद_अली_खान_अमीनुद्दौला ने अमीनाबाद को आबाद किया था।
ख्याली गंज, नजीराबाद, गोपाल दास की बगिया और वर्तमान में जहां नाज सिनेमा बना था उसके आसपास का इलाका कचहरी रोड तक सब अमीनाबाद को घेरे हुवे मोहल्ले हैं। अंग्रेजी शासन काल में भी #खत्री_नारायण_दास_का #शिवाला ,और #अमीनाबाद_कोठी जैसे महत्वपूर्ण स्मारक बने। ब्रिटिश शासनकाल में बनी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, के चार सदस्यों में बाबू गंगा प्रसाद वर्मा भी एक सदस्य थे ।उन्होंने भी लखनऊ, ख़ास तौर से अमीनाबाद के आसपास के इलाके के विकास में बहुत काम किया इसलिए अमीनाबाद में कई महत्वपूर्ण बिल्डिंग्स संस्थान, व सड़क उनके नाम से पाए जाते हैं।
#गंगा प्रसाद वर्मा लाइब्रेरी
छेदीलाल धर्मशालाछेदी लाल गंगा प्रसाद वर्मा के भाई थे। यह स्मारक झंडे वाले पार्क के उत्तरी ओर आज भी स्थित हैं। अमीनाबाद के पूर्व स्थित नया गांव( पूर्वी), मॉडल हाउस, हीवेट रोड (शिवाजी मार्ग) मॉडल हाउस, बंगाली क्लब, मलका गैती@ फाटक, बाईसी मस्जिद, आदि भी अमीनाबाद के इर्द गिर्द बसे हैं। हीवेट रोड तिराहे के पूर्व दक्षिणी कोने पर होम्योपैथी के मशहूर डॉक्टर पाठक का लाल मकान था जो अब कॉम्प्लेक्स की शक्ल ले चुका है,उस लाल मकान के एक हिस्से में भी मुंशी प्रेमचंद कभी रह चुके थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button