महिला रेल कर्मचारियों का सम्मान

लखनऊ ::‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के पावन अवसर पर साकेत ऑफिसर क्लब में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती निरुपमा वर्मा तथा सचिव श्रीमती पूजा श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न स्टेशनों से चयनित 27 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान अध्यक्षा श्रीमती निरुपमा वर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि रेलवे की प्रगति में महिला कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं की कर्मठता, आत्मविश्वास तथा सेवाभावना को संगठन की शक्ति बताते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर तथा मनोचिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा कुमारी ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्त्री-रोग संबंधी समस्याओं, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने के विषय में उपयोगी सुझाव देते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिला रेल कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं समग्र सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। समारोह में बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मचारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
(



