उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
दिल्ली भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान तीन मंडलों में प्रवास कैम्प के साथ प्रारम्भ

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आज दिल्ली भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण महाभियान प्रारम्भ हुए।
इसके अंतर्गत आज बिजवासन, बिंदापुर एवं द्वारका बी मंडलों के 24 घंटे के प्रवासीय प्रशिक्षण महाभियान आज 7 मार्च दोपहर को प्रारम्भ हुए और कल रविवार दोपहर को सम्पन्न होंगे।
दिल्ली भाजपा की प्रशिक्षण महाभियान प्रभारी सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत के अनुसार 14 एवं 15 मार्च को लगभग 100 मंडलों में प्रशिक्षण महाभियान प्रवास होंगे।
श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा है कि आज हमने प्रशिक्षण महाभियान की ओपचारिक शुरूवात की है और आज हमने पार्टी के इतिहास, विकास से लेकर सोशल मीडिया तक के विषयों पर प्रशिक्षित वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों को सम्बोधित किया।



