उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनभागीदारी से हरित क्रांति: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को नई गति : कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष  कुलजीत सिंह चहल ने  गांधी सदन, एनडीएमसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली में #EkPedMaaKeNaam_OnSunday के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य  अनिल वाल्मीकि जी की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs), स्थानीय निवासियों तथा परिषद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पौधे लगाकर उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री चहल ने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के “एक पेड़ माँ के नाम” आह्वान से प्रेरित है, जिसके अंतर्गत नागरिकों से अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी निरंतर देखभाल करने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है ताकि एनडीएमसी क्षेत्र में अधिकतम हरित क्षेत्र का विस्तार सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान के अंतर्गत एनडीएमसी क्षेत्र स्थित विभिन्न दूतावासों एवं राजनयिक मिशनों, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों, विद्यालयों, मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशनों (MTAs) तथा रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) को शामिल किया जा रहा है।

अब उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री के विज़न ‘विकसित भारत @2047’ के अनुरूप एनडीएमसी क्षेत्र के प्रत्येक कोने तक पहुँचा जाए और जहाँ भी वृक्षारोपण की आवश्यकता है, वहाँ पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए।

श्री चहल ने कहा कि जनभागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी नागरिकों, संस्थानों और संगठनों से अपील की कि वे इस हरित आंदोलन का सक्रिय हिस्सा बनें और नई दिल्ली को स्वच्छ, हराभरा एवं पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी शहर बनाने में सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ श्रृंखला निरंतर जारी है और इसे मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा प्रत्येक रविवार आयोजित किए जा रहे इस अभियान के माध्यम से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक विभिन्न दूतावासों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों, मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशनों (MTAs) एवं रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) की सक्रिय भागीदारी से अनेक स्थलों पर पौधारोपण किया जा चुका है। एनडीएमसी क्षेत्र के प्रत्येक उपयुक्त स्थान की पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से पौधे लगाए जा रहे हैं। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के आह्वान से प्रेरित होकर जनभागीदारी के माध्यम से हरित, स्वच्छ एवं सतत् शहरी विकास की दिशा में सशक्त कदम सिद्ध हो रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button