उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ–दरियाबाद एवं लखनऊ–रायबरेली खंडों पर विशेष टिकट जांच अभियान, ₹1,21,780 की आय

लखनऊ :  उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ–दरियाबाद–लखनऊ तथा लखनऊ–रायबरेली–लखनऊ रेलखंडों पर विशेष टिकट जांच अभियान (Special Ticket Checking Drive) चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट/अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।अभियान के अंतर्गत गाड़ी संख्या 13308, 13307, 04218 एवं 13005 में सघन जांच की गई। इस विशेष अभियान में कुल 24 टिकट जांच स्टाफ एवं 03 आरपीएफ कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।अभियान के दौरान कुल 8,278 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे ₹1,21,780 (एक लाख इक्कीस हजार सात सौ अस्सी रुपये) की राजस्व प्राप्ति हुई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button