सुनेत्रा पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामना संदेश

लखनऊ। सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
26 फरवरी 2026 को मुंबई स्थित National Sports Club of India (एनएससीआई), वर्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में यह चुनाव सम्पन्न हुआ।
धनंजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, लखनऊ (उ.प्र.) ने श्रीमती सुनेत्रा पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनका अनुभव, सशक्त नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार जी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाएगी। उनका मार्गदर्शन संगठन को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नवउत्साह का संचार करेगा।
श्री सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनेत्रा पवार जी के कुशल नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए देशभर में संगठन को सुदृढ़ बनाएगी तथा आगामी समय में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी।
अंत में उन्होंने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु एकजुट होकर कार्य करें।



