महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनों ने किया उन्हें याद

लखनऊ : महान क्रांतिकारी एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी जी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर मनीष हिंदवी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और युवाओं को अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस मौके ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव, सिद्धिश्री, राजेश सिंह काली, नवीन सक्सेना, ममता सक्सेना, माया सिंह आदि ने भी चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।



