प्रवास के पांचवे दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर पश्चिम लोकसभा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया के साथ स्थानीय लोगों से किया सीधा संवाद
पिछले एक साल में दिल्ली की जनता ने बेहाली से बदलाव की यात्रा देखी है : सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली : अपने प्रवास के पांचवे दिन आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता उत्तर पश्चिम लोकसभा के स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय सांसद एवं प्रवास कार्यक्रम के संयोजक श्री योगेन्द्र चंदोलिया के साथ अपनी सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।
विकास यात्रा श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार के एक सफल वर्ष पूर्ण होने पर श्रीतमी रेखा गुप्ता एवं दिल्ली प्रदेश के महामंत्री एवं स्थानीय सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया ने आज उत्तर पश्चिम लोकसभा में लोगों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा कर उन्हें घर-घर पहुंचाने का आवाहन भी किया।
कार्यक्रम के संयोजक सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्रराज, उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, बाहरी दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र चावरिया, विधायक श्री राज करण खत्री, श्री दीपक चौधरी, श्री कुलवंत राणा, श्री गजेन्द्र दराल, श्री मनोज शौकीन एवं श्री राज कुमार चौहान, जिला प्रभारी चौधरी महक सिंह एवं श्री रमेश शोखंदा, जिला सह-प्रभारी श्रीमती पूनम चौहान एवं श्रीमती सोना कुमारी, श्री योगेश आत्रे, अनेक प्रदेश, जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री थे वह पैसे को डकारते थे लेकिन भाजपा की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने विधायकों को 100-100 करोड़ रुपये देकर विकास की नई गाथा लिखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं और इसे देखते हुए मैं दावा कर सकता हूं कि आने वाले नगर निगम चुनाव में अगर किसी लोकसभा से सबसे अधिक पार्षद होंगे तो वह उत्तर पश्चिम लोकसभा होगा।
श्री योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि उत्तर पश्चिम लोकसभा में जो भी समस्याएं हैं वह आने वाले चार सालों में हम समाधान करके दिखाएंगे और एक आदर्श लोकसभा स्थापित करने का काम करेंगे लेकिन उसके लिए हम सभी चाहे वह पार्षद हो विधायक हो या मैं स्वयं, को आप सभी जनता का आशीर्वाद चाहिए। अगर कही कोई दिक्कत हो तो तुरंत बताइए जिससे हम उसको समाधान कर सके क्योंकि दिल्ली में अब तीन इंजन की सरकार है और पहले की सरकारों की तरह क्रेडिट लेने की होड़ नहीं है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लगातार विकास कार्यों पर हमारी सरकार ध्यान दे रही है। जब भी वह उत्तर पश्चिम क्षेत्र के मुंडका, बवाना, नरेला, किराड़ी और सुल्तानपुर माजरा जैसे ग्रामीण इलाकों में आती हैं तो उन्हें अपने परिवार के बीच होने का अनुभव होता है। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को ‘बदहाली से बदलाव’ की यात्रा बताते हुए कहा कि इस दौरान क्षेत्र में सड़क, पानी और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का युद्धस्तर पर विस्तार किया गया है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नए प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुंडका विधानसभा क्षेत्र के लिए 264 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाना यहां के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन समस्याओं को पिछली सरकारों ने स्थायी मानकर छोड़ दिया था, आज की वर्तमान सरकार उनका स्थायी समाधान निकालने की दिशा में ठोस कार्य कर रही है।



