उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश ने की मानव सम्पदा पोर्टल को फरवरी माह तक उतार जाने की मांग

लखनऊ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र देकर मानव सम्पदा पोर्टल को फरवरी माह तक उतार जाने की मांग की है.

परिषद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपनी जिम्मेदारियों को स्पष्ट करने के निर्देश विभिन्न जिम्मेदारियों के तहत दिए गए थे। अधिकतर कर्मियों का पूरा हो चुका है। लेकिन कुछ कर्मियों का किन्हीं अन्यान्य कारणों से अभी तक नहीं भरा जा सका है और उनके जनवरी माह में सरकारी कार्य करने के बावजूद वेतन नहीं निकलने से पारिवारिक, आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रहे हैं।

परिषद ने सरकार से आपसे अनुरोध किया है कि कृपया सिर्फ एक बार इसे 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाने हेतु यथा आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करें ताकि जनवरी माह का वेतन उन्हें प्राप्त हो सके।

यह जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी ने दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button