उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

22 फरवरी को जनपद न्यायालय में लगेगा मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर

महिलाओं, दिव्यांगों और वंचित वर्गों को मौके पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण NALSA और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आगामी 22 फरवरी को लखनऊ के कैसरबाग स्थित जनपद न्यायालय परिसर में एक विशाल विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

शिविर के नोडल अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्विवेदी विशेष न्यायाधीश, सीबीआई सेन्ट्रल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जीवक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। शिविर में महिलाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति, दिव्यांगजन और निर्बल वर्गों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। विभागीय प्रतिनिधि न केवल योजनाओं की जानकारी देंगे, बल्कि पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण कर उन्हें लाभान्वित भी करेंगे।

निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और आधार कार्ड सेवा शिविर, केंद्र व राज्य सरकार की सभी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के काउंटर।

सचिव जीवक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वर्तमान में जनपद न्यायालय में वृहद मध्यस्थता अभियान भी संचालित है। इसके तहत पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, संपत्ति बंटवारा, घरेलू हिंसा, ऋण वसूली और दुर्घटना दावों जैसे मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

अधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुँचकर सेवाओं का लाभ उठाएं। यह आयोजन न्याय को सुलभ बनाने और जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

22 फरवरी, सुबह 10:00 बजे से। जनपद न्यायालय परिसर, कैसरबाग, लखनऊ। फ्री मेडिकल चेकअप, आधार व आयुष्मान कार्ड सुधार और पंजीकरण। आपसी समझौते से पुराने मुकदमों को खत्म करने का मौका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button