फिल्म “शतक” हमें राष्ट्र प्रेम एवं भक्ति की प्रेरणा देने के साथ ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सेवा संकल्प रूप को भी दर्शाती है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग ने आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बनाई गई फीचर फिल्म “शतक” के विशेष शो का आयोजन पुरानी दिल्ली के डिलाइट सिनेमा पर किया।
डिलाइट सिनेमाघर के बाहर की पूरी सड़क को भगवा झण्डियों से सजाया गया। फिल्म देखने आये सभी कार्यकर्ताओं को सिनेमाघर के मुख्य द्वार पर भगवा पटका पहना कर स्वागत किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, फिल्म के निर्माता श्री वीर कपूर, मीडिया विभाग प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल, शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री दीपक गाबा, मयूर विहार जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा, सुदर्शन चैनल के मुख्य सम्पादक श्री सुरेश चावहणके और फिल्म के सह निर्माता श्री आशीष तिवारी ने संघ विचार परिवार एवं भाजपा के लगभग 900 कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म “शतक” का प्रथम शो देखा।
इस अवसर पर श्री प्रवीण शंकर कपूर ने सभी पधारे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।
वीरेन्द्र सचदेवा ने फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर बनाई गई यह फिल्म “शतक” हमें राष्ट्र प्रेम एवं भक्ति की प्रेरणा देने के साथ ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सेवा संकल्प रूप को भी दर्शाती है।
उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी दिल्ली वासियों से इस राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को अवश्य देखें।



